बीबीएन 9 मई (तारा) : सुशीला पब्लिक स्कूल वर्धमान बद्दी में मातृ दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रिंसीपल ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल में उपस्थित बच्चों के अभिभावक, माताओं व बच्चों ने भाग लिया। मातृ दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, चित्रकला, व लेखन कला का भी भव्य आयोजन किया गया। बच्चों ने मातृ दिवस से सम्बंधित बहुत ही मनमोहक कृतियाँ बनाई। बच्चों ने मध्य अवकाश में पौष्टिक आहार का भी आनंद लिया।
स्कूल के प्रबंधक निदेशक कैप्टन जी.पी. सिंह, सचिव कुंदन, प्रधानाचार्या समता वर्मा, उप प्रधानाचार्या मानसी ड्यूटी ने मातृ दिवस पर सभी माताओं को बधाई दी है।
