कंगना रनौत ने अब सोनिया गांधी पर हमला बोला : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार सोनिया गांधी ने किया अपमानित

by

एएम नाथ। कुल्लू :  मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अब कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी  पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार अपमानित करने का आरोप लगाया है।  बकौल कंगना पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में कभी खुलकर काम नहीं कर पाए। उनका रिमोर्ट कंट्रोल सोनिया गांधी के पास था।

               सोनिया गांधी उन्हें कभी कुर्सी पर बिठाती तो कभी बाहर निकालती थी कभी स्वयं बैठती थी। कभी राहुल को बैठाती थी। विदेश से आने वाले नेताओं को यह बात समझ ही नहीं आती थी कि यह क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्ष में देश को आगे बढ़ाया है। इटली और ब्रिटेन तक उनके मार्गदर्शन के लिए पीछे पीछे चलते हैं। कांग्रेस ने कभी सेना वलों का सम्मान नहीं किया।   कल तक जो पाकिस्तान हमें परमाणु बम की धमकी देता था आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। वह शनिवार को कुल्लू जिला के त्राबंली, मणिकर्ण, लगवैली व शमशी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगे हुए हैं। कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाया है। हिमाचल में भी कांग्रेस के हाल ऐसे ही है।

सड़कों की हालत देख कष्ट होता है। केंद्र से 1800 करोड़ आए लेकिन इसका कोई लेखा जोखा नहीं दे रहे हैं। हिमाचल में एकमात्र विश्वविद्यालय था। पूर्व सरकार ने मंडी में दूसरा विश्वविद्यालय खोला था। कांग्रेस उसे बंद कर रही है। मंडी में एयरपोर्ट बनना था। उस भी बंद करने पर तूले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य पर बरसते हुए कहा कि वह कहते हैं कि मेरा विजन है मैं ऐसा कार्य करूंगा। 40 साल तक उनके परिवार से सांसद रहे तब विजन कहा था। प्रतिभा कहती है विक्रमादित्य खुद कहते हैं सरकार में मेरी कोई नहीं सुनते जो अपने पिता का स्टेच्यू नहीं बना सकता वह क्या विकास करवा सकता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर महिला आगे आ रही तो उन्हें क्यों दर्द हो रहा है। कांग्रेस सरकार महिला विरोधी है। चार जून को इसका पता चलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार एक माह के लिए बंद : यातायात वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर। थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार (किलोमीटर 3/300 से 6/600) 17 अक्तूबर से 17 नवम्बर (एक माह) तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान यातायात को ककराणा, घुंगन, हरोट और थानाकलां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 246 करोड़ रुपये की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में 246 करोड़ रुपये लागत की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना का उद्देश्य शहर के उपयोगिता अवसंरचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की विचारधारा सर्वोपरि, मगर हिमाचल के 70 लाख लोगों के हित भी मेरे लिए जरुरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला, 30 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी और दुकानों में नेम प्लेट के विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान से मिलकर शिमला लौटे लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!