कंगना रनौत पर 17.38 करोड़ रुपये का कर्ज :कंगना रनौत के पास 6 किलो 700 ग्राम के सोने के गहने और 60 किलो चांदी, 3 करोड़ रुपये के हीरे के गहने – 28.73 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति

by

एएम नाथ। एएम नाथ । मंडी : कंगना रनौत की आयकर रिटर्न के आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो पिछले 5 सालों में उन्होंने 50 करोड़ से ज्यादा की आय दिखाई है। कंगना रनौत ने साल 2022-23 में 4.12 करोड़ रुपये से अधिक आय की, जबकि साल 2018-19 में उनकी आय 12.09 करोड़ रुपये थी।
साल 2019-20 में कंगना ने 10.31 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय अर्जित की। साल 2020-21 में कंगना रनौत ने 11.95 करोड़ रुपये कमाए, जबकि साल 2021-22 में कंगना की आय 12.30 करोड़ रुपये थी।
कंगना रनौत के पास 6 किलो 700 ग्राम के सोने के गहने हैं. सोने के गहनों की कीमत 5 करोड़ रुपये है। कंगना के पास 60 किलो चांदी भी है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है। इनमें चांदी के बर्तन और गहने शामिल हैं। कंगना रनौत के पास 3 करोड़ रुपये के हीरे के गहने हैं।

कंगना के पास दो लाख रुपये कैश और 53 हजार रुपये की कीमत का वेस्पा स्कूटर है। खास बात है कि कंगना रनौत पर 17.38 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। उनके पास 28.73 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इस तरह कंगना रनौत कुल 91.5 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति की मालकिन हैं। कंगना रनौत के खिलाफ 8 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

कंगना रनौत ने एलआईसी में भी खूब निवेश किया हुआ है. उनके पास एलआईसी की कुल 50 पॉलिसी है। इनमें 10 लाख रुपये की 49 और पांच लाख रुपये की एक पॉलिसी है। कंगना रनौत ने मणिकर्णिका फिल्म में 99990 रुपये के 9999 शेयर भी लिए हुए हैं। 1.20 करोड रुपये का कैपिटल इन्वेस्टमेंट भी है।मुंबई के पाली हिल इलाके में कंगन के पास 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत का घर है।
इसके अलावा मनाली में उनके घर की कीमत ढाई करोड़ रुपये है। पंजाब के जीरकपुर में 2.43 करोड़ रुपये की रियल एस्टेट संपत्ति है। कंगना के मुंबई वाले घर की मौजूदा मार्केट वैल्यू 23 करोड़ रुपये से ज्यादा और मनाली के घर की वैल्यू 4.97 करोड़ रुपये से अधिक है।

कंगना रनौत के पास पश्चिम मुंबई के कर में 15 करोड़ पैसे ज्यादा की कीमत के फ्लैट हैं। इसके अलावा कुल्लू में खसरा नंबर- दो की कीमत 95 लाख और 1.30 करोड़ की है. मुंबई के गोरेगांव की आईडीबीआई बैंक शाखा में 1.07 करोड़ रुपये जमा है। इसी बैंक के अन्य शाखा में उनके खाते में 22 लाख रुपये से ज्यादा की रकम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

246 लाख के कार्यों के शिलान्यास उद्घाटन विधायक संजय रत्न ने किए : ज्वालामुखी विस क्षेत्र का विकास ही मेरा ध्येय : संजय रत्न

ज्वालामुखी, 14 सितंबर। विधायक संजय रत्न ने वीरवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 246 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास तथा उद्घाटन किए। जिसमें अंब में 146 लाख की लागत से निर्मित होने वाली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ फेस्टिवलों का आयोजन संस्कृति की परवरिश के लिए आवश्यक : खन्ना 

डी.ए.वी. कालेज यूथ फेस्टिवल में खन्ना दम्पति ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 16 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर रात के अँधेरे में गायब : गढ़शंकर नंगल रोड हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आने वाले करीब आठ टिप्परों के चलान

माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग ओवरलोडिड और बिना माइनिंग के कागजात के रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों के खिलाफ करवाई में जुटा रहा गढ़शंकर :   गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्पेशल टास्क फाॅर्स द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर कर दिया हमला : 15 भारतीय क्रू थे सवार

नई दिल्ली :  मिडिल ईस्ट में इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच क्षेत्रीय तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में रविवार को रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट...
Translate »
error: Content is protected !!