कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए सभी छह विधायक जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे : लड़ाई सरकार या मुख्यमंत्री पद बचाने की नहीं है, बल्कि उन भ्रष्ट लोगों को सबक सिखाने और संविधान और लोकतंत्र को बचाने की – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के दलबदलू विधायकों पर ऐक्शन का ऐलान कर दिया है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए सभी छह विधायक जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे । शिमला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि सरकार साढ़े तीन साल और चलेगी और 2027 में दोबारा बनेगी । उन्होंने कहा कि 1 जून को राज्य की जनता भ्रष्ट लोगों को सबक सिखाएगी।

शिमला में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली के दौरान वामपंथी सीपीआईएम के नेताओं ने भी शिमला में कांग्रेस के साथ एक मंच साझा किया। शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी ने सोमवार को सीएम सुक्खू की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद चौड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए बागी विधायकों पर जमकर हमला बोला।

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छह दागी नेता धन-बल के बल पर बिक गए और उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी। सुक्खू ने कहा कि बजट 2024-25 पेश करने के बाद सभी दागी नेताओं ने सरकार की तारीफ की, लेकिन जब उन्हें भाजपा ने पैसों का लालच दिया तो वे राजनीतिक बाजार में बिक गए और दूसरी किस्त लेने के लिए पंचकूला भाग गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता की ताकत है। यह लड़ाई सरकार या मुख्यमंत्री पद बचाने की नहीं है, बल्कि उन भ्रष्ट लोगों को सबक सिखाने और संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। भाजपा नेताओं ने पैसे के माध्यम से सरकार गिराने की साजिश रची थी। यह चुनाव भविष्य की राजनीति तय करेगा।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इन चुनावों में बीजेपी को हराकर खरीद-फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देगी और पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक राज्यसभा सीट चुरा ली है, लेकिन राज्य की जनता चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस को देगी। उन्होंने कहा कि इन सभी भ्रष्ट लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। सुक्खू सरकार साढ़े तीन साल और चलेगी। इसके बाद वर्ष 2027 में सरकार का पार्ट टू दोहराया जाएगा। छह बागी कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के साथ-साथ विधानसभा के उपचुनाव 1 जून को आखिरी चरण में होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रधान : डॉक्यूमेंट में उनका एडमिशन 17 अक्तूबर वाला चल रहा है। जबकि 12 अक्तूबर को स्टूडेंट्स काउंसिल के नॉमिनेशन हुए थे फाइल

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) के प्रेसिडेंट आयुष खटकड़ के एडमिशन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसके लिए भाजपा की स्टूडेंट पार्टी एबीवीपी और कांग्रेस की स्टूडेंट पार्टी एनएसयूआई ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेके्रट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में आरएस बाली ने स्कूल से जुड़ी यादों को किया सांझा : शिक्षकों और स्कूल बेहतर माहौल से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास – आरएस बाली

पूर्व विद्यार्थी होने का निभाया फर्ज, स्कूल को पार्क बनाने के लिए दिए 21 लाख एएम नाथ।धर्मशाला, 18 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षक और स्कूल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी यूनिवर्सिटी ने जारी किया काउंसलिंग शेड्यूल, 25 से बी फार्मेसी, 27 से शुरू होगी बीटेक की काउंसलिंग

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब 25 जुलाई से पहले चरण की काउंसलिंग...
Translate »
error: Content is protected !!