पटाखों की दुकाने लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य – एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान

by

ऊना 2 नवम्बर – दीपावली पर्व पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
एसडीएम ने एमसी ऊना, संतोषगढ़ व मैहतपुर-बसदेहड़ा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करने दें। यदि कोई व्यापारी वर्ग अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सुनिश्चित करे कि रेड लाईट चौंक, पुराना बस अड्डा से हमीरपुर रोड की ओर अनाधिकृत गाडियां न खड़ी की जाएं ताकि आम जनमानस के लिए यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पटाखों की बिक्री हेतू चिहिन्त स्थल
उन्होंने बताया कि एमसी ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। नगर परिषद ऊना के तहत पटाखों की बिक्री के लिए रामलीला ग्राउंड ऊना, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत एमसी कार्यालय मैहतपुर के सामने ग्राउंड में तथा नगर परिषद संतोषगढ़ के अंतर्गत राम लीला मैदान संतोषगढ़ को चिन्हित किया है।
एसडीएम ने ग्रीन पटाखों को लेकर जारी की हिदायतें
एसडीएम ने कहा कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए शेड एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी पर होना अनिवार्य है। शेड एक दूसरे के सामने नहीं होना चाहिए। शेड में सुरक्षा दूरी के भीतर तेल से जलने वाले लैंप व गैस लैंप का उपयोग नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दुकान में स्विच दीवार से सटे होने चाहिए और शेड की प्रत्येक पंक्ति के लिए एक मास्टर स्विच होना भी जरूरी है। आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी उपलब्ध तथा फायर एक्सटिंगयूशर व रेत से भरी बाल्टियांे का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एमसी क्षेत्राधिकार में फायर क्रैकर्स स्टॉल लगाने की अनुमति एसडीएम से लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में फायर क्रैकर्स स्टॉल लगाने के लिए संबंधित बीडीओ से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर तहसीलदार हुसन चंद, बीडीओ केएल वर्मा, नायब तहसीलदार मैहतपुर-बसदेहडा इकबाल सिंह, राज्याध्यक्ष व्यापार मंडल एसके शर्मा, एसएचओ ऊना मान सिंह, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर वर्षा चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व सीएमओ की अनुमति अनिवार्यः डीसी

ऊना -उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि जिला ऊना में रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ संस्थाएं...
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को होगा फैसला

शिमला :पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और राज्य बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के करीब 2,600 पद भरने को लेकर 20 मई को फैसला होगा। वित्त और ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बिजली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीपोर्ट निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश : सड़क योजना के तहत आवंटित होंगे 100 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

बेसहारा पशुओं की समस्या पर चिंता व्यक्त की, कहा समन्वय से कार्य करें एसडीएम और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज ने किया निर्माणाधीन पलानी पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण 

एएम नाथ। चम्बा (भरमौर) :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने रविवार को निर्माणाधीन पलानी पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस कार्य को जल्दी...
Translate »
error: Content is protected !!