रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व सीएमओ की अनुमति अनिवार्यः डीसी

by

ऊना -उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि जिला ऊना में रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ संस्थाएं बिना परमिशन जिला ऊना में ब्लड डोनेशन कैंप लगा रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है तथा इस पर जिला प्रशासन कड़ा संज्ञान लेगा। किसी भी रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अनुमति लेना ज़रूरी है।
राघव शर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पहले अनुमति लेने के साथ कैंप के दौरान उपस्थित रहने वाले डॉक्टरों की सूची भी सौंपनी होती है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग तय मापदंडों के अनुरूप संस्था को कैंप की अनुमति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अनुमति के बाद भी रक्तदानियों की सूची तथा कैंप में एकत्र किए गए ब्लड यूनिट की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। नियमों के मुताबिक रक्तदान शिविर में एकत्र किया खून का कम से कम 50 प्रतिशत जिला के सरकारी ब्लड बैंक में जमा करवाना अनिवार्य है। साथ ही जमा किए गए ब्लड यूनिट का सर्टिफिकेट भी बनवाना होता है।
डीसी ने कहा कि नियमानुसार ब्लड डोनेशन कैंप न लगाने पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पूर्व ज़रूरी अनुमति अवश्य लें तथा सभी नियमों की पालन सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरोपी युवती का बॉयफ्रेंड भी रोहड़ू से ग्रिफ्तार : आरोपी युवती पर 60 से ज्यादा वीडियो वायरल करने का आरोप

खरड़ : पंजाब में मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल केस में आरोपी युवती के बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

चीन का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर : दस लाख बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा

धर्मशाला : तिब्बती युवाओं ने आज धर्मशाला में चीन का राष्ट्रीय झंडा जलाकर चीन सरकार के पर अत्याचारों के आरोप लगाते हुए  गुस्सा  जताया।  युवाओं ने तिब्बत की आजादी के लिए आवाज बुलंद की। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्जला एकादशी पर आईटीआई के छात्रों ने लगाई छबील

कुठाड़, 25 जून (तारा) :  निर्जला एकादशी के अवसर पर आई टीआई कुठाड़ के छात्रों ने बस स्टैंड कुठाड़ पर अनुदेशक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में मीठे ठंडे व तरबूज मिश्रित पानी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 करोड़ की लागत से लमलैहड़ी में बन रहा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंटः मंत्री वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ऊना व डोहगी में की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक ऊना: 5 अगस्त 2022- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी में 400 करोड़ रुपए की...
Translate »
error: Content is protected !!