ट्रैकटर के आगे बैल जोड़ कर पैट्रोल डीजल की रोजाना बढ़ रही कीमतेां के खिलाफ किसान सयुंक्त र्मोचे बीत से संबंधित किसान रोष प्रर्दशन करते हुए

by

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे के आहावान पर पैट्रोल डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थो की कीमतें बेलगाम केंद्र सरकार दुारा बढ़ाने के खिलाफ अड्डा झूगीयां में किसान सयुंक्त र्मोचे दुारा रोष प्रर्दशन किया गया और संकेतिक तौर पर ट्रैकटर के आगे वैल लगाकर प्रर्दशन करते हुए संकेत दिया कि अव लोगो के आगे पुराने तरीके से बैलगाडिय़ों व घोड़ा गाडिय़ों को चलाना पड़ेगा। इस दौरान केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेवाजी की गई।
रोष प्रर्दशन विभिन्न व्क्ताओं ने कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेता पैट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतें कुछ पैसे बढऩे पर सडक़ों पर ड्रामे करते थे आज उनकी पोली खुल गई है आज पैट्रोल डीजल की कीमतें सौ रूपए प्रति लीटर से ऊपर जा चुकी है और वहीं सभी नेता आज एक भी शब्द नहीं बोल रहे। लाला रामदेव जो शोर मचाते थे कि 35 रूपए लीटर पैट्रोल मिलेगा अव वह भी गायव है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई चर्मसीमा को पार कर चुकी है। लेकिन मोदी सरकार सिर्फ सरमाएदारों को देश का खजाना लुटाने में लगी है। इसलिए अव हम सभी को अपने घरों से बाहर निकलकर सडक़ों पर आना होगा तो ही सरमाएदारो की इस भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पैट्रोल डीजल सहित तमाम चीजों के दाम कम करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने तीनों काले कानून रद्द करने, एमएसपी की गरंटी देने की मांग करते हुए कहा कि अव देश का किसान काले कृषि कानूनों के ईलावा महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेगी। इस समय आल इंडिया जाट महासभा के प्रदेशिक महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, रमेश धीमान, गुरचरन सिंह नैनवां, मनोज शर्मा, पंच सचिन धीमान, पंच सरबजीत नीटा, पंच महां सिंह, लीडर कटारिया, सरपंच रिक्की भंडियार, रोशन लाल, सरवेश राना, हैपी बैंस, सुरजीत कुमार, बचन बीनेवाल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में संध्या फेरी का भव्य आयोजन, श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : होशियारपुर के बंसी नगर स्थित श्री शिव मंदिर से संध्या फेरी के तृतीय दिवस पर एक भव्य संध्या फेरी का आयोजन किया गया। इस संध्या फेरी का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रीमद् भागवत...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में अब तक हुई 18158 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आमद, 16393 की हुई खरीद: अपनीत रियात

मंडियों  में कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन कैंप के साथ-साथ सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के भी बनाए जा रहे हैं हैल्थ कार्ड मंडियों में पास सिस्टम के माध्यम से ही हो रही है...
article-image
पंजाब

आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग : दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत

तलवंडी भाई : तलवंडी भाई में दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक सवार नकाबपोश दो शातिरों ने आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात में दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की गोली...
article-image
पंजाब

10 फार्मेसी अफसरों व क्लीनिकल सहायकों को दिए नियुक्ति पत्र

कैबिनेट मंत्री ने आम आदमी क्लीनिकों के लिए होशियारपुर, 17 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश में अधिक...
Translate »
error: Content is protected !!