एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सप्लाई लगातार जारी, घबराने की जरूरत नहीं: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 26 मार्च: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज कहा कि जिले में एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सरकारी सप्लाई लगातार जारी है और किसी को भी इस संबंध में घबराने की जरूरत नहीं है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर लगातार पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सुनिश्चित बनाई जा रही है और लोगों को ठंडे दिमाग से काम लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में पैदा हुई स्थिति से संकट जरूर पैदा हुआ है, लेकिन गैस और तेल लोगों को लगातार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा तेल और गैस की सप्लाई पर लगातार नजरसानी की जा रही है ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एल.पी.जी. गैस की कोई कमी नहीं होगी और व्यावसायिक कार्यों के लिए भी जरूरत अनुसार सप्लाई दी जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि व्यावसायिक एल.पी.जी. सप्लाई संबंधी निर्धारित निर्देशों की पालना की जा रही है, जबकि मेडिकल और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं औद्योगिक कैंटीनों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को संतुलन बनाए रखने और जरूरी सेवाओं को प्रभावित न करने के लिए सीमित मात्रा में सप्लाई प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कुछ जगहों पर पेट्रोल पंपों पर कमी देखी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन सभी पेट्रोलियम कंपनियों के साथ लगातार तालमेल में है और स्थिति बिल्कुल ठीक है। आशिका जैन ने जिला वासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों में न आएं और जमाखोरी से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन को भारत सरकार और पंजाब सरकार से समय-समय पर दिशा-निर्देश मिल रहे हैं और जिला प्रशासन सभी संबंधित कंपनियों के साथ तालमेल करके जरूरी कदम उठा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन : हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घरों की दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’

राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी गुस्सा है. उनके घरों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दूध का खरीद मूल्य 6 रुपए बढ़ाने तथा गोबर खरीद योजना जनवरी 2024 से शुरू करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा : 4 साल में हिमाचल को बनाएंगे आत्मनिर्भरः मुख्यमंत्री

विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार, आपदा प्रभावित कांगड़ा जिला के 581 प्रभावित परिवारों को 13.58 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी धर्मशाला :  राज्य सरकार का...
article-image
पंजाब

युवा ‘आप’ की सबसे बड़ी ताकत, गढ़शंकर रैली में रौड़ी और लालपुरा ने दिया एकजुटता का संदेश

गढ़शंकर. : आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही रैलियों और राजनीतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज गढ़शंकर में यूथ रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!