नगर निगम होशियारपुर ने 8961 लाख रुपए का वार्षिक बजट किया पारित

by

शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति: मेयर सुरिंदर कुमार
होशियारपुर, 26 मार्च : मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8961.00 लाख रुपए का वार्षिक बजट पारित किया गया है। इस संबंध में हाउस की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने विशेष रूप से उपस्थित रही। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर परवीन लता सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी सहित विभिन्न पार्षद एवं निगम अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

मेयर ने बताया कि बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 में संभावित आय और व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष नगर निगम को कुल 8961.00 लाख रुपए की आय होने का अनुमान है, जिसके तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने एवं ट्यूबवेलों के रखरखाव के लिए 6 करोड़ रुपए, नई सड़कों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए, इंटरलॉकिंग टाइल वाली सड़कों के लिए 3 करोड़ रुपए, नाइट शेल्टर के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए तथा सीवरेज लाइनों के विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पार्कों के रखरखाव के लिए 15 लाख रुपए, गौशाला एवं आवारा पशुओं की देखभाल के लिए 60 लाख रुपए, सार्वजनिक शौचालयों के लिए 35 लाख रुपए तथा सफाई व्यवस्था को मजबूत करने हेतु मशीनरी खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
मेयर सुरिंदर कुमार ने आगे कहा कि नगर निगम होशियारपुर शहरवासियों को 100 प्रतिशत बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़कों, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था एवं पार्कों की सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर नगर निगम को अपने टैक्स एवं फीस जमा करवाएं, ताकि जनता के पैसे का उपयोग शहर के समग्र विकास और जनहित कार्यों में किया जा सके।
इस अवसर पर संयुक्त कमिश्नर सतीश कुमार सैनी, सहायक कमिश्नर लखवीर सिंह, निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह एवं हरप्रीत सिंह, डिप्टी कंट्रोलर वित्त एवं लेखा पंकज कपूर, लेखाकार राजिंदर कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NCC CADETS AND STUDENTS OF

Jalandhar / 07 May /Daljeet Ajnoha : Under the leadership of NCC Group Headquarters Jalandhar, 250 different educational institutions of six NCC battalions practiced civil defence mock drill. Group Commander, Brigadier Ajay Tewari, Sena...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या उसे ‘हाइब्रिड’ BJP मंजूर : उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली :  शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन इसलिए तोड़ दिया कि वह उसके हिंदुत्व के संस्करण से सहमत नहीं थे। ठाकरे ने राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

युद्ध नशियां विरुद्ध” मुहिम तहत  हल्का गढ़शंकर में नशा मुक्ति यात्रा शुरू – नशों को जड़ से खत्म करने के लिए आम लोग आगे आएं -डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

गढ़शंकर, 18 मई: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में नशों को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की मुहिम “युद्ध नशियां विरुद्ध” तहत राज्य में नशा तस्करों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में स्थापित ओपन जिम का किया उद्घाटन

लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करेगा यह जिम चंडीगढ़, 6 जनवरी: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में सांसद कोटे के अंतर्गत जारी की गई ग्रांट...
Translate »
error: Content is protected !!