सांसद मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में स्थापित ओपन जिम का किया उद्घाटन

by

लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करेगा यह जिम

चंडीगढ़, 6 जनवरी: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने गांव बहलाना में सांसद कोटे के अंतर्गत जारी की गई ग्रांट से स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की और इलाके की अन्य प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थीं।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह ओपन एयर जिम लोगों को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार और समाज की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति में यह ओपन एयर जिम महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
वहीं, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने सांसद तिवारी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए, कहा कि वह लगातार अपने सांसद कोटे से लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए ग्रांट जारी कर रहे हैं।
इस अवसर पर अन्य लोगों में, मलकीत सिंह गोल्डी, लंबरदार सीता, नरेंद्र सिंह, डॉ. रसल, श्याम लाल, सुंदर लाल, तिरलोक सिंह, हरजीत कुमार, सुरिंदर छिंदा, प्रदीप सिंह, कप्तान सिंह और किरपानंद ठाकुर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 स्कूली शिक्षक सस्पेंड; बाकी की पहचान के आदेश – हिमाचल सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों के लिए एक निदेशालय बनाने के फैसले के खिलाफ विरोध करने पर शनिवार को शिमला में चार शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े चार शिक्षकों...
article-image
पंजाब

हरि नगर, कच्चा टोवा और आर्य नगर निवासी काफी संख्यां में महिलाए कांग्रेस में शामिल हुई, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यों और शहर के विकास को लेकर उनकी दूरदर्शिता के चलते लोगों द्वारा कांग्रेस पार्टी का दामन थामने का सिलसिला...
article-image
पंजाब

लखीमपुर में शांतमई आंदोलन दौरान किसानों पर भाजपा के केंद्री मंत्री के बेटे व उनके साथियों दुारा गाड़ियां चढ़ा कर किसानों की जान लेना निंदनीय कृत्य

गढ़शंकर: लखीमपुर उत्तरप्रदेश में शांतमई आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के बेटे व उसके साथियों दुारा गाडिय़ां चढ़ाने से पांच किसानों की जान चले गई। यह घटना अति निंदनीय है। यह शब्द...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर जोन की लड़कियां रस्साकशी में जिले में रही रनर अप

गढ़शंकर, 25 अगस्त : गत दिवस हुए जिला स्तरीय स्कूल टूर्नामेंट दौरान जहां विभिन्न खेलों के कड़े मुकाबले हुए बहीं रस्साकशी के मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया। आयु ग्रुप अंडर-17 में...
Translate »
error: Content is protected !!