भवन के वास्तु दोष आर्थिक संकट के कारक होते हैं-डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : हमारे जीवन में घटित होने वाली अच्छी एवं बुरी घटनाओं के पीछे हमारे भवन की वास्तु का प्रभाव होता है ।भवन की वास्तु अच्छी तो जीवन में मंगल ही मंगल और भवन में जितने वास्तु दोष उतने ही संकट जिसमें खासकर आर्थिक तंगी ,उधार धन का डुबाना ,आपके लेनदेन पर बुरा प्रभाव डालते हैं ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवं लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का ।अगर आप का धन ग़लत तरीक़े से खर्च हो रहा है या ग़लत लोगो के द्वारा खर्च हो रहा है तो ईशान कोण के वास्तु दोष को ठीक करना चाहिए !उधार दिया हुआ धन वापस नहीं आ रहा है या डूबने के कगार पर है या कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ते नज़र आ रहा है तो अपने घर के आग्नेय कोण को वास्तु दोष से मुक्त करने में ही फ़ायदा होगा!बहुत बार आग्नेय कोण के वास्तु दोष व्यक्ति को चाह कर भी वापिस लेनदेन में बाधित करता है या यह कह दे की साख डुबाता है!वायव्य के वास्तु दोष लेनदेन की वजह से लड़ाई झगड़ा करवा देते है आपसी संबंधों में खटास उत्पन्न कर देते है!अगर आप का धन आपके काम ही नहीं आ रहा हो या जिससे भी लेन देन हुई वहाँ विवाद जब तकाजा करे तब सामने वाला ऐसे बहाना बनाये की आपको उसके आगे झुकना पड़े तो समझो घर नेरीत्य के दोष अपना प्रभाव दिखाते है !इन दोषों में पंच तत्वों का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है!वास्तु दोषों को सुधार कर आप अपनी ईमानदारी को कायम रख सकते है साथ ही आपके धन का कोई दूसरा दुर्पयोग भी नहीं कर पाएगा!

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सव. कपिश सूद की आंखें रोटरी आई बैंक को दान की

होशियारपुर  :  स्थानीय मोहल्ला सुखदेव नगर के रहने वाले सव. कपिश सूद (25)की आंखें आज उनकी मौत के बाद परिवारिक मैंबरों ने रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसपलांट सोसाइटी को दान की और इस...
article-image
पंजाब

पराली जलाने की घटनाओं में 90% की कमी : मान सरकार की योजना हो रही कारगर

चंडीगढ़ : पंजाब में इस बार पराली और प्रदूषण के खिलाफ जो काम हुआ है, वह अब पूरे देश के लिए मिसाल बन चुका है. 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के...
article-image
पंजाब , समाचार

3 की मौत, 52 घायल : नैनवां टोरोवाल की पहाड़ी से उतरते समय श्री खुरालगढ़ साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं का कैंटर अनियत्रिंत होकर पलटा

पोजेवाल / गढ़शंकर : श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब से वापिस जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर कल रात करीब 10.30 वजे गांव नैनवां टोरोवाल की पहाड़ी से उतरते समय...
article-image
पंजाब , समाचार

सबसे साक्षर जिला होशियारपुर को होने का गौरव बुजुर्गों की महान सोच का नतीजा: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पालदी स्कूल ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना परचम लहराया : जय कृष्ण सिंह रोड़ी माहिलपुर : होशियारपुर को सबसे शिक्षित लोगों का जिला होने का गौरव प्राप्त है...
Translate »
error: Content is protected !!