पठानकोट का युवक पनामा के जंगलों में हुआ लापता : एमबीए की थी और अमेरिका जाने की जिद पर था अड़ा – दो ट्रेबल एजंटों के खिलाफ मामला दर्ज

by

 पठानकोट :   पठानकोट में भी देखने को मिला जहां पर एक नौजवान जोकि डोंकी लगाकर अमेरिका गया था । वह पनामा के जंगलों में खो गया । जिसका कोई सुराग नहीं लगा जिनकी आखरी बार पिछले महीने परिवारिक मेंबरों से बात हुई थी फिर कोई बातचीत न होने के कारण परिवारिक मेंबरों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिसके चलते पठानकोट पुलिस की ओर से अलग-अलग धाराओं के तहत दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिवारिक मेंबरों द्वारा बताया जा रहा है कि नौजवान ने एमबीए की थी और अमेरिका जाने की जिद पर अड़ा था ओर एजेंट द्वारा अमेरिका में नोजवान को दोखा दे कर डोंकी लगाकर भेजा गया था और पनामा के जंगलों में वह खो गया है जिनकी आखरी बार परिवारिक मेंबरों से बात हुई काफी दिन बीत चुके हैं जिसके चलते परिवारिक मेंबरों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पठानकोट पुलिस को की है इसके अलावा उन्होंने पंजाब के लोगों से भी यह अपील की है कि विदेश जाने के नाम पर ट्रैवल एजेंट के झांसे में ना आए और अपने बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ ना करें।

वही इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी ने बताया कि उनके पास एक शिकायत आई थी कि एक ट्रेवल एजेंट द्वारा एक नौजवान को अमेरिका भेजा गया है डोंकी लगाकर और यह नौजवान पनामा के जंगलों में गुम हो गया है जिसका परिवारिक मेंबरों से राफता भी टूट चुका है जिसके चलते परिवारिक मेंबरों द्वारा दी गई शिकायत के तहत दो ट्रेबल एजंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है और ट्रैवल एजेंट पर 420 और इमीग्रेशन एक्ट की अलग अलग धाराओं के तहत केस भी दर्ज करदिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करनाल के पास किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में खट्टर सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर :अखिल भारतीय किसान सभा ने आज हरियाणा में करनाल के पास बस्तर टोल प्लाजा पर आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर गढ़शंकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की अपने दोस्त की हत्या, हुई थी कहासुनी

आदमपुर: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने साथी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामला पंजाब के आदमपुर का है। जहां एक मजदूर ने अपने साथी को मौत के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी और भाजपा एमएलए सत्ती पर जमकर पूर्व एमएलए रायज़ादा ने शब्दी हमला बोला : रायजादा बोले- सरकार को अस्थिर करने की साजिश, केंद्र के इशारे पर कर्मचारियों के घर छापेमारी

रोहित जसवाल। ऊना : ऊना सदर से पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने डीजीपी अतुल वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऊना में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रायजादा ने कहा कि डीजीपी केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!