सुपरवाइजरों से सीडीपीओ की पदोन्नति के मामले जल्द निपटाने के अधिकरियों को मंत्री बलजीत कौर ने दिए निर्देश

by

चंडीगढ़  :  सामाजिक सुरक्षा व महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में अपने कार्यालय में ऑल पंजाब सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सुपरवाइजरों से सीडीपीओ के पदोन्नति मामलों को जल्द से जल्द मंजूरी दी जानी चाहिए।  डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बैठक बेहद शांतिपूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि ऑल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।   कैबिनेट मंत्री ने सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की रिक्त सुपरवाइजरों के पदों को भरने, सुपरवाइजरों की परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने, सुपरवाइजरों से सीडीपीओ को पदोन्नति देने सहित अन्य मांगों को गंभीरता से सुना।   डॉ. बलजीत कौर ने एसोसिएशन की मांगों पर गहनता से विचार करने के बाद एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को जल्द ही स्वीकार कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुखदीप सिंह झज्ज विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपत्तिजनक साक्ष्य, दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त- 4.06 करोड़ रुपये की नकदी बरामद : ईडी ने अवैध खनन मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 14 जगहों पर की थी छापेमारी

जालंधर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जालंधर ने अवैध खनन मामले के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत पंजाब राज्य के विभिन्न जिला रूपनगर (रोपड़), होशियारपुर, मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़...
article-image
पंजाब

Demand Impartial Probe into False

MLA terms accusations baseless at joint press conference Calls for strict legal action against those found guilty No question of illegal extortion in my nameMLA demands investigation with transparency and accountability Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.14 :...
पंजाब

दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन किया जाएगा

तलवाड़ा :  पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन 20 डोगरा तिबड़ी कैन्ट गुरदासपुर  के सैनिको के द्वारा किया...
Translate »
error: Content is protected !!