गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में फंसा अमेरिका : कोर्ट ने कहा- मारने को निखिल हायर किया, सबूत पेश करें

by

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिकी सरकार से जवाब तलब किया है।  अमेरिकी डिस्टिक मजिस्ट्रेट विक्टर मारेरो ने सरकार अपना डिटेल जवाब तीन दिन के अंदर देने का निर्देश दिया है।

गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का है आरोप  :  न्यूयॉर्क कोर्ट ने यह निर्देश पिटीशनर निखिल गुप्ता की याचिका पर दिया है। निखिल गुप्ता फिलहाल अमेरिकी कोर्ट में हिरासत में है। गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर यह साजिश रची है। यह सरकारी कर्मचारी कौन है इस बारे में अभी पता नहीं चला है। अमेिरकी पुलिस इस सरकारी कर्मचारी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 सरकार मामले में हत्या की साजिश रचने संबंधित सबूत पेश करे :  सुनवाई के दौरान न्यूयॉर्क की कोर्ट ने निखिल गुप्ता की याचिका पर अमेरिकी सरकार से कहा कि वह मामले में हत्या की साजिश रचने संबंधित सबूत पेश करे। वहीं, सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि निखिल गुप्ता पन्नू को मारने की साजिश कर रहे हैं। वकील का आरोप था कि गुप्ता ने पैसे के बदले इस हत्याकांड की साजिश रची थी।

पिटीशनर लॉ फॉलो करने वाले इंडियन सिटीजन : सुनवाई के दौरान गुप्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि पिटीशनर लॉ फॉलो करने वाले इंडियन सिटीजन हैं। उन्हें इस साजिश में फंसाया जा रहा है। उनका कहना था कि इन सब आरोपों के बीच उन्हें जान का खतरा तक बना हुआ है।

30 जून से जेल में बंद है निखिल :   निखिल गुप्ता भारतीय नागरिक हैं। बीते 30 जून 2023 को आरोप लगने के बाद उन्हें चेक रिपब्लिक की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अमेरिकी पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में लिया। तभी से वह अमेरिकी की गिरफ्त में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजीठिया के दफ्तर पहुंची मोहाली विजिलेंस : आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है जांच

अमृतसर। अकाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के हलका मजीठा स्थित उनके कार्यालय में मोहाली विजिलेंस ने पहुंचकर मंगलवार को जांच शुरू की। पुलिस बिक्रम मजीठिया को भी यहां लेकर पहुंची...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर फिलहाल ब्रेक : परिवार के साथ त्योहार मनाने की अभिजीत दीपके की अपील

सौरभ दास और आशुतोष रांका के जेल में होने का किया जिक्र, साथियों को संबोधित करते हुए भावुक हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पर्चे में लिखा ‘पुत्र योग’, जन्मी बेटी; श्रद्धालु ने बागेश्वर धाम के दावे पर उठाए सवाल

झांसी के राजेंद्र कुमार का आरोप- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में पर्चे पर लिखी गई थी पुत्र योग की बात; पुलिस शिकायत की तैयारी झांसी। मध्य प्रदेश के चर्चित बागेश्वर धाम और उसके...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके में पचास करोड़ से अधिक लगात से लगेगे 61 सिंचाई के टियूबवैल : गोल्डी

पचास से अधिक गावों की पंचायते अव तक गोल्डी का घर पहुंच कर अभार जता चुकी दस गावों में पंचायतों ने गोल्डी को अपने गावों में बुलाकर किया सम्मानित गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलके में...
Translate »
error: Content is protected !!