पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर दिया भय मुक्त मतदान करने का संदेश

by
ऊना, 30 मई। पहली जून को होने वाले लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों के मद्देनजर ऊना जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने वीरवार को ऊना के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने आमजन को भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश देते हुए प्रशासन की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रखने का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को वोट डालने को लेकर भयमुक्त वातावरण का संदेश देना और आम लोगों को चुनाव में अपना सहयोग व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करना है। फ्लैग मार्च उन लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है, जो शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की फिराक में रहते हैं। मतदान के समय शांति भंग या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कोई भी मतदाता को डरा धमकाकर वोट डालने के लिए दबाव नहीं डाल सकता। जिला में पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। हर जगह पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने गेस्ट हाउस में 5000 रु. में बुलाई लड़की, पर लड़की के कमरे में आते ही हुआ ऐसा खेल जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान…

गुरुग्राम  :  हरियाणा के गुरुग्राम में एक लड़के ने यूपी से ऑनलाइन बुक करके लड़की को बुलाया. युवक ने लड़की के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया. लड़की और युवक के बीच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खड़गे का विदाई समय जल्द ही आ रहा : अब कौन होंगे कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल पर पूर्ण विश्वास

नई दिल्ली: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर 2 साल पूरे कर लिए हैं। 26 अक्टूबर को खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर 2 साल पूरे किए। 82 वर्ष के खड़गे के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*हर महीने कमा रहे 50 हजार – ऊना के हरदीप, अशोक और संजीव योजना के प्रारंभिक लाभार्थियों में शुमार ; *युवाओं के लिए वरदान बनी राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना*

रोहित जसवाल। ऊना, 7 जनवरी. हिमाचल सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना प्रदेश के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से प्रदेश के अनेकों युवा न केवल आत्मनिर्भर बन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पनव ने अपने पिगी बैंक से सीएम राहत कोष में दान किए 51 सौ रूपये

ऊना, 14 जुलाई – आपदा की इस घड़ी में सभी लोग अपनी सामर्थय के अनुसार सरकार एवं प्रशासन के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं ताकि प्रभावित लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!