निगरानी टीम ने पकड़ी शराब की 24 बोतलें

by
ऊना, 30 मई। ऊना जिला में स्थैतिक निगरानी दल ने बुधवार को मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड़ पर गाड़ियों के सर्च अभियान में शराब की 24 बोतल बरामद की। यह बोतलें अनाधिकृत तरीके से ले जाई जा रही थी। बोतलों को जब्त करके आबकारी एवं काराधान विभाग को सुपुर्द किया गया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड़ पर लगाए गए नाकों के सर्च अभियान के तहत दो अलग-अलग गाड़ियों से 12-12 शराब की बोतलें(750 एमएल प्रति बोतल) पकड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की पहचान रामनगर नकड़ोह और एक जीतपुर बेहड़ी निवासी के रुप में हुई है जिनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दृष्टिगत निगरानी दल गहनता के साथ वाहनों की जांच कर रहे हैं। हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों से राजस्व मंत्री ने की मुलाकात, नुकसान का जायजा लिया

कृषि व बागवानी फसलों को हुए नुकसान का संयुक्त तौर पर मूल्यांकन करेंगे विभागीय अधिकारी- जगत सिंह नेगी एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धः डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

एएम नाथ।  कांगड़ा  :  जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं और वह समाज हर क्षेत्र में सम्पन्नता तथा नई बुलंदियों को हासिल करता है। यह बात स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

NEET-2026 केंद्र आवंटन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त….NTA समेत छह को नोटिस

गलत परीक्षा केंद्र से परीक्षा छूटी, छात्रा की याचिका पर 15 जुलाई को सुनवाई एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET-2026 परीक्षा में कथित रूप से गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!