कोरोना कर्फ्यू 14 जून तक बढ़ा, डीसी ने जारी किए आदेश

by

ऊना – कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 14 जून प्रातः 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस बारे आदेश जारी करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 14 जून प्रातः 6 बजे तक लगाए गए प्रतिबंध यथावत लागू रहेंगे।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इस दौरान सभी प्रकार की दुकानें सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे खुलती रहेगी जबकि शनिवार व रविवार को फल, सब्जियों, दूध व डेयरी पदार्थों के लिए पंजीकृत दुकानों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी।
डीसी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों को खोलने व बंद करने के लिए मंगलवार से रविवार प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है तथा सोमवार को पीडीएस की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा दवाईयों व कैमिस्ट की दुकानों व होटलों के लिए समय की किसी प्रकार की पाबंदी नहीं होगी। ढाबों व रेस्त्रां में ग्राहकों को बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी जबकि टेक अवे और होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी।
उन्होंने बताया कि सभी शिक्षण, प्रशिक्षण व कोचिंग संस्थान इत्यादि आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय पर व्यय किए 470 करोड़, कैंसर संस्थान के लिए 85 करोड़ जारीः मुख्यमंत्री सुख्खू

मुख्यमंत्री ने हड़ेटा में चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नवजीवन पार्क का किया शिलान्यास एएम नाथ/ रोहित जसवाल । नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 7 HAS अफसरों के तबादले : ओशीन शर्मा सहित 4 अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश

दीक्षित राणा एसी कम तहसीलदार चंबा होंगे एएम नाथ। शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में सात एचएएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत, कई अधिकारियों को नई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी सच बोल रहे हैं, इसलिए भाजपा को तकलीफ हो रही है..तो ही भाजपा को होती है तकलीफ….राहुल गांधी देश की सोच को लेकर आगे बढ़ रहे : सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सच बोलने से भाजपा को तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि राहुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के नशे के लिए लोगों को लूटता था युवक- CID अफसर बनकर : रात को नशा नहीं मिलने पर बिगड़ रही तबीयत

एएम नाथ। शिमला : आईजीएमसी के आसपास के क्षेत्र में तीमारदारों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार युवक चिट्टे का नशा करने के लिए वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस पूछताछ में पता चला...
Translate »
error: Content is protected !!