भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे :प्रदेश की महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन : नरेश चौहान

by

शिमला, 18 अप्रैल । मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। वीरवार को एक बयान में नरेश चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि भाजपा महिलाओं की हितैषी है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि 1500 रुपए पेंशन रुकवाने के लिए कौन चुनाव आयोग के पास गया।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को महिलाओं को दिए जा रहे अधिकार में अड़ंगे लगाने के लिए प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए क्योंकि भाजपा नेता ही 1500 रुपए पेंशन रुकवाने के लिए चुनाव आयोग के पास गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जितना मर्ज़ी ज़ोर लगा लें, लेकिन प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन हर हाल में दी जाएगी।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने बेनक़ाब हो गया है। भाजपा सिर्फ महिला विरोधी ही नहीं बल्कि कर्मचारी विरोधी भी है। पुरानी पेंशन माँगने पर भाजपा नेताओं ने सरकारी कर्मचारियों को मज़ाक़ बनाया और उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती दी गई। जबकि राज्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की, ताकि बुढ़ापे में उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने को मजबूर न होने पड़े और वह आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन को क्यों बंद कर दिया, जबकि अशोक गहलोत के नेतृत्व में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार की मांग खारिज, डिफेंस लैंड पर केंद्र का नियंत्रण कायम

रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, छावनीवासियों को नहीं मिलेगा मालिकाना हक 6 छावनियों के लाखों लोगों को झटका, सिर्फ प्रशासनिक अधिकारों का हस्तांतरण एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की छह छावनियों में रहने...
हिमाचल प्रदेश

सतलुज नदी से युवक का शव बरामद : मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से था लापता

शिमला : सुन्नी थाना के तहत सतलुज नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। नरेश कपूर (36) पुत्र स्व. प्रकाश चंद गांव तलाई, मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से लापता था।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्यू गांव पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा : हिमाचल प्रदेश के स्पीति का गांव है ग्यू : लोगों के साथ फोन पर 13 मिनट से अधिक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत

एएम नाथ।  दिल्ली, 19 अप्रैल :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति के ग्यू गांव के पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने पर बृहस्पतिवार को वहां के निवासियों से बात की।  लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर पर कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौट गयी – गांव रामपुर बिलोन में तनावपूर्ण माहौल

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जमीन के मामले में एक पक्ष को घर का कब्जा दिलाने भारी संख्या में पहुंची।जिला पुलिस को दोनों गांवों के...
Translate »
error: Content is protected !!