पंचायती राज संस्थाओं के लिए विकास खण्ड सोलन में द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान

by
सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उपायुक्त ने कहा कि द्वितीय चरण के लिए आज जिला के सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में मतदान सम्पन्न हुआ। सोलन विकास खण्ड में सोलन विकास खण्ड में ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
प्रदेश के स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण एव आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने ग्राम पंचायत अन्हेच के वार्ड नम्बर-2 रिहूं में अपनी धर्मपत्नी रेनु सैजल के साथ मतदान किया।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों के 77 मतदान केन्द्रों पर 15731 मतदाताओं में से कुल 13132 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 6714 (84.77) पुरूषों तथा 6418 (82.17) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री करेंगे होली उत्सव का शुभारंभ : होली महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ 11 से 14 मार्च तक शहीद कैप्टन विक्रम बतरा मैदान में किया जायेगा – आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 4 मार्च : राज्य स्तरीय होली महोत्सव के सफ़ल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक, आशीष बुटेल ने की।  बैठक का संचालन एसडीएम एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद के लिए 02 नामांकन प्रस्तुत

बद्दी, 7 मई (तारा) :  निर्वाचन अधिकारी ज़िला परिषद एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा तथा ज़िला परिषद वार्ड मंधाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना शहर में 22.48 करोड़ से 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा : सत्ती

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ऊना, 11 मई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल िंसह सत्ती ने आज जल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिवारों का दर्द सुन अमित शाह बोले—किसी ने बेटा खोया, किसी ने भाई, मान सरकार के पास क्या जवाब?

 विजयदशमी पर गुरदासपुर, संगरूर और मानसा में मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद लुधियाना में बोले केंद्रीय गृह मंत्री; नशे के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा लुधियाना, 20 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!