बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद के लिए 02 नामांकन प्रस्तुत

by

बद्दी, 7 मई (तारा) :  निर्वाचन अधिकारी ज़िला परिषद एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा तथा ज़िला परिषद वार्ड मंधाला के लिए 02 नामांकन प्रस्तुत किए गए।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा के लिए शुक्रवार को रंजना देवी, निवासी गांव बुटाइला, डा. पट्टा महलोग, तहसील कसौली, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड मंधाला के लिए शुक्रवार को माता राम सुपुत्र चुहडा राम, निवासी ग्राम एवं डाकघर भटोलीकलां, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने इस अवसर पर सभी उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों को नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की छंटनी, नाम वापसी की अंतिम तिथि तथा चुनाव संबंधी अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव प्रचार-प्रसार व्यय सीमा एवं चुनाव व्यय के उचित रखरखाव संबंधी दिशा-निर्देशों से भी अवगत करवाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसम्बर, 2026 तक पूर्ण होगा शोंगटोंग जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की बैठक आयोजित  एएम नाथ। शिमला  : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां न्यायालयों के मुआवजे के दावों पर गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी के प्रत्याशी कब करेंगे नामांकन पत्र दाखिल : जानने के लिए पढ़े

एएम नाथ। शिमला :   भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 9 मई से लेकर 14 मई तक अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में कल सामूहिक अवकाश पर रहेगी IGMC की RDA

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ ने भविष्य की कार्ययोजना पर लिया निर्णय डॉ. राघव के विरुद्ध जारी बर्खास्तगी आदेश को तत्काल रद्द किया जाए : डॉ. सोहिल कहा, आईजीएमसी की घटना से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की पत्थरों से की निर्मम हत्या : हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर गई

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की गढ़शंकर के गांव बीनेवाल से सटे हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में अज्ञात लोगो दुारा सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!