वेरोन्स वैदिक वास्तु, मारुति इंडस्ट्री एवं सर्व सहायता संगठन ने मिलकर लगाया विशाल रक्तदान शिविर

by

बद्दी, 7 मई (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के दवनी स्थित मारुति इंडस्ट्रीज में वीरवार को मारुति इंडस्ट्री एवं सर्व सहायता संगठन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन समाजसेवी वैदिक वास्तुविद पंकज कुमार गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जिसे सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देने वाला आयोजन माना गया।

रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं, कर्मचारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकमे जेनेरिक के प्लांट हेड राजेश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एचआर हेड मनोज एवं समाजसेवी अखिल मोहन अग्रवाल जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजेश ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। सर्व सहायता संघ के कपिल शर्मा ने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। वहीं विशिष्ट अतिथियों ने भी इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों सार्थक गुप्ता, उदित गुप्ता, वसुधा गुप्ता, श्रुति गुप्ता एवं समस्त रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया तथा 100 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्त एकत्रीकरण का कार्य पीजीआई चंडीगढ़ की टीम इंचार्ज डॉ. हर्षा श्रीवास्तव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न करवाया गया। पीजीआई की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से रक्त संग्रह किया गया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, उद्योग प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। शिविर के सफल आयोजन में मारुति इंडस्ट्री, सर्व सहायता संगठन, एकमे जेनेरिक, दनवी ओद्योगिक संघ एवं सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, पीजीआई चंडीगढ़ की टीम एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेजा कार से करोड़ों का कैश बरामद, आरोपियों ने पुलिस को दिया 25 लाख का लालच

फरीदाबाद :  पुलिस ने ब्रेजा कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया कैश करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समर कैंप 2026 में नौनिहालों को करवाई जाएगी ‘कमाल की तैयारी : 3 से 6 साल तक के लगभग 80 हजार बच्चों का किया जाएगा मार्गदर्शन एवं मूल्यांकन

प्रदेश भर के चयनित 6400 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से चलाया जाएगा अभियान हमीरपुर खंड के 64 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित एएम नाथ। हमीरपुर 10 जून। महिला एवं बाल विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क नेटवर्क सुदृढ़ होने से भटियात बनेगा प्रमुख पर्यटन गंतव्य : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रुपियाणा- घटुणा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन जून 2027 तक भटियात के सभी गांव को मिलेगी सड़क सुविधा एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज जिला ऊना को देंगे 190 करोड़ की सौगातः सत्ती

प्रातः 10.30 बजे मैहतपुर बसदेहड़ा पहुंचे सीएम, अनुराग, भारद्वाज, कंवर व सत्ती भी रहेंगे साथ ऊना, 18 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!