लाखों के गहने और कीमती सामान आग में हुआ राख : द्रंग की पंचायत कमांद के गाडनाल गांव में 15 कमरों का दो मंजिला मकान राख, 35 लोग हुए बेघर

by

एएम नाथ। जोगिंदरनगर : विधानसभा क्षेत्र द्रंग के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कमांद के गाडनाल में 15 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जिसके चलते 35 लोग बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार अचानक घर में आग लग गई और देखते ही देखते इतनी ज्यादा भड़क गई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
मकान के जलकर राख होने से 35 लोग बरसात के मौसम में बेघर हो गए हैं। परिवार का कहना है कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। बर्तन से लेकर बच्चों के कपड़े, किताबें, पैसा सब जलकर राख हो गया। तन पर पहने हुए कपड़े ही उनके पास अब शेष बचे हैं। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। आग इतनी तेजी से फैली की एकदम सब कुछ राख हो गया, लोगों से ही परिवार को आग की सूचना मिली थी।
बता दें कि ये घर नबरतरू का है जो अपने पांच बेटों और उनके परिवारों सहित इसी मकान में रहता था। नबरतरू राम ने बताया कि अग्निकांड के समय मैं अपनी पोती को उपचार के लिए शिमला लेकर गया हुआ था, मेरी पोती कैंसर से पीड़ित है, जैसे ही घटना की सूचना मिली तो तुरंत वापस घर पहुंचा, लेकिन तब तक सबकुछ राख के ढेर में तबदील हो चुका था। घर पर बहुओं और पौत्रबधू के लाखों की कीमत वाले गहने और कीमती सामान था, जोकि जलकर पूरी तरह से राख हो गया है।
नबरतरू ने विपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार, प्रशासन और दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग से पटवारी मौके का जायजा ले चुके हैं। उम्मीद है कि हमें जल्द ही मदद मिलेगी। वहीं, पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी का औद्योगिक कचरा सतलुज तक पहुंचने का आरोप… चड्ढा ने हिमाचल सरकार को घेरा

बीबीएन क्षेत्र की इंडस्ट्री और सीवेज व्यवस्था पर उठाए सवाल, हिमाचल, हरियाणा व केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग रोपड़, 12 सितंबर। आम आदमी पार्टी के रोपड़ विधायक दिनेश चड्ढा ने हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो घर रहने लायक नहीं है उन्हें भी डैमेज डिक्लेयर करने का हो प्रावधान : जयराम ठाकुर

सड़कों की बहाली के लिए तत्काल बजट उपलब्ध कराने के लिए अजय टम्टा का आभार प्रदेश भर में आपदा ने बहुत तबाही मचाई है सरकार के इंतजाम अभी नाकाफी हैं एएम नाथ। मण्डी : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-15 में सड़क री-कारपेटिंग परियोजना का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन ) आज 9 मई ₹5 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा व्यापक नवीनीकरण, यातायात होगा अधिक सुरक्षित और सुगम शहर की शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने और नागरिक...
हिमाचल प्रदेश

जमानाबाद में सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने जमाया रंग : मेले और त्यौहार पुरातन संस्कृति के संवाहक: आरएस बाली

मेला कमेटी को आयोजन के लिए मुख्यातिथि आरएस बाली ने दिए पचास हजार धर्मशाला,कांगड़ा, 29 जुलाई। मेले और त्यौहार प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। मेलों के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण को बल मिलता...
Translate »
error: Content is protected !!