समूर कलां में आयोजित किया गया पंचायत चौकीदार प्रदेश स्तरीय आभार सम्मेलन

by

पंचायत चौकीदारों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए बनाएंगे नियमः कंवर
ऊना : 11 सितंबरः पंचायत चौकीदारों के लिए 15 अगस्त 2022 को घोषित की गई नीति की अधिसूचना शीघ्र ही जारी होगी, जिसका सीधा लाभ समूचे प्रदेश में हजारों पंचायत चौकीदार को होगा। यह बात ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समूर कलां में पंचायत चौकीदार प्रदेश स्तरीय आभार सम्मेलन में कही।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवर ने कहा कि पिछले पौने 5 वर्षों में प्रदेश सरकार के कर्मचारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रहे हैं तथा कर्मचारियों की सभी मांगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरा किया गया है। एक और जहां नियमित कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की लाभ दिया है, वही मजदूरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के मानदेय में भी अभूतपूर्व वृद्धि की है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आजादी के पश्चात यह पहला मौका है जब किसी सरकार ने पंचायत चौकीदारों के सरकारी सेवा में शामिल करने संबंधी नीति को अमलीजामा पहनाया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंचायतों में कार्यरत चौकीदार शिक्षित व कुशल पेशेवर हैं तथा भविष्य में उन्हें पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के मकसद से भी नियम निर्धारित किए जाएंगे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराए में छूट दी है। इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा व प्रदेश सचिव सुमन बाला, हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश व महासचिव रितु राज, बीएमएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप चंद, भारतीय मजदूर संघ ऊना के अध्यक्ष हकीकत राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी को प्राचीन परम्पराओं व सनातन संस्कृति से रू-ब-रू करवाना आवश्यक – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की  : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी सनातन परम्परा और प्राचीन संस्कृति जीवन जीने की कला सिखाती है और हम सभी को अपनी सनातन संस्कृति को युवा पीढ़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने CM सुक्खू से की मुलाकात ….शिक्षक उपलब्ध करवाने पर जताया आभार

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा परिसर, शिमला में पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपाल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का लिया फैसला : राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है. यह विरोध मार्च मंगलवार (24 दिसंबर) को होगा और इसके जरिए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजीकृत पुलिस चौकियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत किया जाएगा -बोर्डों और निगमों में तैनात किए जाएंगे गृह रक्षकः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!