कंगना रनौत हिमाचल की बेटी : उनके पिता को मंडी में कांग्रेस ने अपना बनाया था महासचिव – सीएम सुक्खू

by

शिमला : सुप्रिया श्रीनेत के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उपजे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने मंडी से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत को हिमाचल की बेटी करार दिया है।

सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट के कारण कांग्रेस विरोध का सामना कर रही है. हालांकि श्रीनेत पोस्ट को लेकर सफाई भी दी है। सीएम सुक्खू ने कहा, ”कंगना रनौत हिमाचल की बेटी हैं। उनके माता-पिता यहां रहते हैं. उनके पिता को मंडी में कांग्रेस ने अपना महासचिव बनाया था।’ बीजेपी के कई नेता कंगना रनौत के समर्थन में खड़े हो गए हैं और कांग्रेस की आलोचन कर रहे हैं। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, ”बीजेपी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का जा रही है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है। पूरा मंडी और हिमाचल प्रदेश नाराज है. कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

कंगना ने श्रीनेत के बयान पर दिया यह जवाब :
बीजेपी की महिला नेत्रियों ने भी सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, कंगना रनौत ने भी इस पर विरोध जताया है और उनका कहना है कि हर महिला सम्मान की हकदार है। कंगना ने कहा, ”मुझे सबसे ज्यादा मंडी शब्द से चोट पहुंची है जो कि छोटी काशी के रूप में जानी जाती है और कई ऋषियों की भूमि रही है।

कंपना के समर्थन में यह बोलीं सुप्रिया : उधर, बीजेपी की साइना एनसी ने वीडियो मेसेज जारी कर कहा, ”समय आ गया है कि हम स्टीरियो टाइप से लड़ें। जो महिलाएं फिल्म, फैशन या किसी अन्य पेशे से आती हैं वह सावर्जनिक जीवन से सक्रिय रूप से क्यों नहीं जुड़ सकतीं? यह अपने देश के प्रति कुछ अच्छा करने की भावना है जिस वजह से कंगना रनौत ने बीजेपी से जुड़ना पसंद किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कार्यक्रम की अनुमति सुनिश्चित करना होटल व मैरिज पैलेज प्रबंधकों का भी दायित्वः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमति सुनिश्चित करना होटल, मैरिज पैलेस या रेस्त्रां प्रबंधकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला में संबंधित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश बनाए 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबर – बूथों पर भी अब होगा 12 सदस्यीय कमेटी का गठन

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपनी संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव किया है।  सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या : दोनों के साथ चल रहा था अफेयर

फाजिल्का : फाजिल्का भैरों बस्ती में एक लड़की को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। लड़की का दोनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम जन की समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने उपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 12 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
Translate »
error: Content is protected !!