कंडी नहर से बुजुर्ग का शव बरामद, परिवार में कत्ल का जताया अंदेशा

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर के नंगल रोड पर स्थित शाहपुर घाटे के नजदीक सूखी पड़ी कंडी नहर से एक 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान बलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव शाहपुर थाना गढ़शंकर के तौर पर हुई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र पूर्व सरपंच जसवंत सिंह ने बताया कि बीते दिन उनके पिता दोपहर के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर गए थे परंतु देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवारिक मेंबरों ने पुलिस को सूचित कर उनकी तलाश शुरू कर दी और देर रात कंडी नहर के पुल के नजदीक उनका मोटरसाइकिल खड़ा मिला। आसपास तलाश करने पर उनका शव नहर से मिला। इस संबंध में जसवंत सिंह ने बताया कि उनके पिता के सर पर घाव के निशान थे। उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता का कत्ल कर के शव को नहर में फेंक दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक बलबीर सिंह की मौत हृदयाघात होने से हुई लगती है। परंतु पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री ऋतिक अरोड़ा और अनमोल राजा जी ने बढ़ाया अरोड़ा बरादरी का मान : कमलजीत सेतीया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अरोड़ा महासभा होशियारपुर ने श्री कमलजीत सेतीया (पंजाब प्रधान ) की अध्यक्षता में ऋतिक अरोड़ा जी के10में विख्यात भजन गायक अनमोल राजा जी के 10+2 में मेरिट लिस्ट में आने पर...
article-image
पंजाब

तानिया शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके माता पिता और श्रेत्र का नाम किया रोशन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; कमला नेहरू पब्लिक स्कूल फगवाड़ा की दसवीं कक्षा की छात्रा तानिया शर्मा पुत्री रविंदर कुमार शर्मा निवासी चाचोकी की ओर से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके माता पिता और श्रेत्र का...
article-image
पंजाब

102 बुखार, बाहर जाने की इजाजत नहीं : कांग्रेसी नेता ने प्रशासन पर आरोप लगाया

लुधियाना। कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड को धमकियां मिलने के कारण चालीस दिन से प्रशासन ने घर में ही नजरबंद कर रखा है। इससे वे काफी परेशान हो चुके हैं। कांग्रेसी नेता ने प्रशासन...
article-image
पंजाब

पठानकोट का युवक पनामा के जंगलों में हुआ लापता : एमबीए की थी और अमेरिका जाने की जिद पर था अड़ा – दो ट्रेबल एजंटों के खिलाफ मामला दर्ज

 पठानकोट :   पठानकोट में भी देखने को मिला जहां पर एक नौजवान जोकि डोंकी लगाकर अमेरिका गया था । वह पनामा के जंगलों में खो गया । जिसका कोई सुराग नहीं लगा जिनकी आखरी...
Translate »
error: Content is protected !!