कंतो और पूजा पेशेवर स्मगलर, कई थानों में दर्ज हैं केस

by
कपूरथला  : पंजाब में नशा तस्करी मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। तीन दिन पहले बठिंडा में पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। विभाग ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं कपूरथला पुलिस ने दो और नशा तस्कर महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कपूरथला जिला पुलिस ने नशे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ कपूरथला ने दो थानों की पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में 2.6 किलो अफीम और 290 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को दबोचा है। इनमें दो पेशेवर महिला तस्कर भी शामिल हैं। दोनों महिलाओं पर पहले भी नशा तस्करी के कई केस दर्ज हैं। वहीं, थाना सदर और थाना कोतवाली में अलग-अलग तीन केस दर्ज करके फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है।
एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान लिंक रोड तलवंडी मेहमा से अनिल कुमार निवासी मोतीहारा (बिहार) को 2.6 किलो अफीम के साथ दबोचा है। इसका दूसरा साथी संतोष कुमार बिहार भाग चुका है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
दूसरे मामले में गांव बहुई में श्मशानघाट घाट से 100 गज पीछे दो महिलाओं से शक के आधार पर पूछताछ की। तलाशी लेने पर इनसे 40 ग्राम हेरोइन मिली। जिन्हें लेडी पुलिस की मदद से काबू किया गया। आरोपी महिलाओं में कुलवंत कौर उर्फ कंतो निवासी गांव नवा पिंड भट्ठा और पूजा निवासी गांव लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी है। एसपी ने बताया कि कंतो पर छह और पूजा पर तीन मामले पहले से विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
तीसरे मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान पिकनिक स्पॉट कांजली के समीप से मेजर सिंह और लखविंदर सिंह उर्फ कालू निवासी बस्ती जोगीवाल सारंगदेव थाना अजनाला जिला अमृतसर को 250 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा, जोकि पहली बार किसी को डिलीवरी देने आए थे। यह खेप बार्डर पार से आई है। यहां जिस बिग फिश को दी जानी थी, उस पर पुलिस काम कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कमल कुमार साथियों सहित भाजपा में शामिल : गढ़शंकर मंडल के युवा मोर्चे की दी जिम्मेदारी

गढ़शंकर :   भाजपा गढ़शंकर विधानसभा हल्के के बिभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों  की बैठक गढ़शंकर में हुई। जिसमें मंडलों के प्रधान हाजिर हुए पार्टी के विस्तार के संबंध में चर्चा हुई। इस दौरान कमल...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 महीने बाद जिंदा लौटी महिला : मर्डर के इलजाम में सजा काट रहे थे 4 लोग

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 महीने पहले मृत घोषित की गई महिला अचानक जिंदा लौट आई. इस घटना से पुलिस, परिवार और प्रशासन सभी...
article-image
पंजाब

शादी में बज रहा था डीजे, अचानक बुलानी पड़ी पुलिस : चोर वेटर की ड्रेस पहनकर पहुंचा और मौका पाते ही दूल्हे की मां का पर्स चोरी कर फरार

समराला:  समराला के निजी पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। शादी में आए लोग खाने-पीने और डांस में मशगुल थे। वहीं, दूल्हा गुरशरणदीप सिंह की मां मनजीत कौर अपने बेटे की शादी की...
article-image
पंजाब

21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा दिन-ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी, दलबीर फुटबॉल अकादमी पटियाला, नामधारी फुटबॉल अकादमी भैणी साहिब और खालसा कॉलेज माहिलपुर ने जीत हासिल की

गढ़शंकर, 8 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर द्वारा जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे 5 दिवसीय 21वें राज्य स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!