कंप्यूटर युग मानवीय जीवन में क्रांति लाया: सांसद तिवारी आईटी उद्यमी सम्मेलन में हुए शामिल

by

मोहाली :26 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि कंप्यूटर युग मानवीय जीवन में क्रांति लाया है। हालांकि इस क्षेत्र में अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। सांसद तिवारी आईटी कंपनीज एसोसिएशन द्वारा मोहाली में आयोजित आईटी उद्यमी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जिन्होंने संबोधन करते हुए शब्द कहे।
इस दौरान सांसद तिवारी ने आईटी क्षेत्र के देश की तरक्की में योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर युग ने मानवीय जीवन में क्रांति लाई है। हालांकि इस क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को भी सराहा।
आईटी कंपनीज एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा इस समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मोहाली में आईटी उद्योग के लिए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए यत्न करना है। आईटी एसोसिएशन के प्रधान तजिंदर सिंह बेनिपाल ने सांसद तिवारी के सामने एसोसिएशन की तरफ से अपनी मांगों को पेश किया। मोहाली को उत्तरी भारत का आईटी हब बनाना अन्य बुनियादी मांगों में से प्रमुख थी।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, पंजाब युवा कांग्रेस के महासचिव मनजोत सिंह, नितिन गोयल, जगमोहन, पवन कुमार, पुनीत, अमित गंभीर, भूपेंद्र, शक्ति सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मर्डर की सुपारी : छेहरटा हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने दो शूटरों को पिस्टल समेत दबोचा

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने छेहरटा हत्याकांड में मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और उसके साथी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आस्ट्रिया निर्मित ग्लोक 9एमएम पिस्टल बरामद...
article-image
पंजाब

डीसी,एसडीएम,एसएसपी और एसएचओ को सख्त आदेश : भ्रष्टाचार पर रखें कड़ी नजर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार हो गई. अब इसका असर पंजाब में दिखना लाजिमी है. पंजाब में हलचल बढ़ गई है. भगवंत मान अब दिल्ली की हार से सबक लेते दिख रहे...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से वैबीनार आयोजित

होशियारपुर:सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस वैबीनार करवाया गया। इस वैबीनार की शुरुआत सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस की बधाई दी व...
पंजाब

गढ़शंकर विना पहचान पत्रों के अज्ञात लोग मुहल्लों में घूम रहे, प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई: अग्रिहोत्री

गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर में अज्ञात व्यक्ति मुहल्लों में घूम रहे है और वह किसी भी बारदात को अंजाम दे सकते है। प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा। यह शब्द बजरंग दल के...
Translate »
error: Content is protected !!