गर्लफ्रेंड का मर्डर किया… फिर कटा प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, सनसनीखेज खुलासा

by

लुधियाना : एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद अस्पताल पहुंचकर पुलिस व डॉक्टरों को झूठी कहानी सुनाता रहा। आरोपी की पहचान अमित निषाद के रूप में हुई है । जबकि मृतक महिला का नाम रेखा बताया जा रहा है, जो पेशे से नर्स थी।

अस्पताल पहुंचा कटा हुआ प्राइवेट पार्ट लेकर :  पुलिस सूत्रों के अनुसार 12 दिसंबर को सीएमसी अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक गंभीर हालत में भर्ती हुआ है, जिसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है. जब थाना सलेम टाबरी की पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां अमित निषाद मौजूद था. उसने डॉक्टरों और पुलिस को बताया कि जालंधर बाईपास के पास कुछ बदमाशों ने उस पर हमला किया और तेजधार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

अमित ने डॉक्टरों को भी यही कहानी बताई. मामला आपराधिक हमले से जुड़ा होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया. उस समय तक किसी को शक नहीं हुआ कि मामला हत्या से जुड़ा है।

होटल से आई सूचना ने खोला राज

इसी दौरान लुधियाना पुलिस को जालंधर बाईपास के पास स्थित एक होटल से फोन आया. होटल प्रबंधन ने बताया कि एक कमरे में एक महिला का अर्ध-नग्न शव पड़ा है और उसके साथ आया युवक हत्या कर फरार हो गया है. यह सूचना मिलते ही पुलिस को अस्पताल में भर्ती अमित पर शक हुआ।

पुलिस ने जब अमित से दोबारा सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. अमित ने बताया कि वह बाइक पर रेखा को लेकर होटल गया था. वहां दोनों के बीच संबंध बने. उसके मुताबिक, इसी दौरान रेखा ने किसी बात पर गुस्से में आकर कटर से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

गुस्से में गला दबाकर की हत्या

आरोपी ने बताया कि दर्द और गुस्से में आकर उसने रेखा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उसने अपने जख्म पर कपड़ा लपेटा, होटल से बाहर निकला और ऑटो रिक्शा लेकर सीधे सीएमसी अस्पताल पहुंच गया।

फिलहाल आरोपी अमित निषाद का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है. वहीं, रेखा का शव लुधियाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. सोमवार को परिजन पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया जाएगा. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और होटल स्टाफ व अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आपातकाल के काले अध्याय को 50 वर्ष बाद भी भुला नहीं पाये भारतवासी : तीक्ष्ण सूद

इंदिरा गांधी ने अपने परिवार के राज के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा दी थी : सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट...
article-image
पंजाब

जीओ कार्यालय के समक्ष धरने के 151 दिन में रोष प्रर्दशन कर मोदी सरकार खिलाफ नारेवाजी की

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष क्रमवार चल रहे धरने के 151 वें दिन होशियार सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में रोष प्रर्दशन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए...
article-image
पंजाब

ग्राम पेंसरा में बाबा साहब डाॅ. भीम राव अंबेडकर का 130 वां जन्मदिन मनाया गया

 गढ़शंकर(मनजिंदर कुमार पेंसरा ) I भारत रत्न, भारतीय संविधान के जनक, महान क्रांतिकारी, दलितों के मसीहा, बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की 130 वीं जयंती गुरुद्वारा साहिब में अंबेडकर सोच मिशन, गुरुद्वारा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी का नगर निगम कार्यालयों में किया औचक निरीक्षण : समयपालन और जवाबदेही पर दिया जोर

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 25 जून। नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सुबह विभिन्न नगर निगम कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयों की कार्यप्रणाली तथा आम नागरिकों को...
Translate »
error: Content is protected !!