कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें अपनी सेवाओं को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार विधि विभाग की राय लेने के पश्चात उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी तथा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही की जाएगी।
सुमन ठाकुर ने कहा कि वे पिछले 24 वर्षों से सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार को उनकी सेवाओं को नियमित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सचिव शिक्षा राकेश कंवर, संघ के राज्य समन्वयक अजीत धीमान तथा संघ के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन : साबुन व कोसमेटिक उद्योग पर प्रदूषष फैलाने के आरोप लगाते हुए पंजाब व हिमाचल के सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन

एडीसी डा. अमित शर्मा ने प्रर्दशनकारियों से प्रदूषण विभाग के समक्ष मामला रख कर प्रदूषण का समाधान करवाने का दिया अश्वासन ऊना : हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर के सीमा के साथ सटे पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट : बिना पुलिस वेरिफिकेशन के , जानिए कौन से जरूरी दस्तावेज चाहिए और कितने देने होंगे पैसे

नई दिल्ली ।यह 3 दिन में पासपोर्ट मिलने की सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी, ऑफिसियल काम या किसी अन्य जरूरी कारण से तुरंत पासपोर्ट की आवश्यकता होती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार ने प्रदेश को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया : किशोरी लाल

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित एएम नाथ।  बैजनाथ, 21 नवंबर : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल हाई स्कूल मढ़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक – चन्द्रशेखर

धर्मपुर, 24 दिसम्बर। विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम भी हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ज्ञानधारा...
Translate »
error: Content is protected !!