हारने के बाद भी जनादेश हथियाने की कोशिश में है कांग्रेस : जयराम ठाकुर

by

नौकरियों का लालच देकर ब्लॉक समिति के सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा : जयराम ठाकुर

ढाई हजार से ज्यादा संस्थान अकारण बंद किए, सुक्खू सरकार ने पहले शिक्षक हटाए, बाद में स्कूल बंद किए

काम करने के बजाय साजिश करने में मुख्यमंत्री सुक्खू को हासिल है महारत

एएम नाथ। मंडी
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तत्तापानी में मीडिया प्रतिनिधियों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार “पलटूराम” सरकार है, जो दो कदम आगे बढ़ती है तो दस कदम पीछे खींचती है। इस प्रकार के फैसलों से सिर्फ और सिर्फ प्रदेश का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के माध्यम से जनादेश को हथियाने के प्रयासों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री चुनाव नहीं करवाना चाहते थे, लेकिन माननीय न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें चुनाव करवाने पड़े। इस दौरान उन्होंने जितने भी अड़ंगे डाल सकते थे, डाले, लेकिन न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के सामने उनकी एक भी कुटिल चाल कामयाब नहीं हुई और अंततः चुनाव करवाने पड़े, जिनमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता द्वारा नकार दिए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर रहे हैं। सरकार अब भी अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की कुटिल चाल चल रही है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम आए एक महीने का समय हो चुका है और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम घोषित हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन सरकार अभी तक ब्लॉक समिति, जिला परिषद और अन्य स्थानीय निकायों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भारतीय जनता पार्टी समर्थित विजयी प्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जा सके, उन्हें प्रताड़ित किया जा सके और डराया-धमकाया जा सके। उनके खिलाफ विजिलेंस जांच, तबादले या अन्य प्रशासनिक कार्रवाइयों का सहारा लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर ब्लॉक समिति के चुनाव के समय सरकार ने जल शक्ति विभाग में बड़ी संख्या में पद सृजित कर दिए और रातों-रात उन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जनपद स्तर पर चुनकर आए प्रतिनिधियों के समर्थकों को उन पदों पर समायोजित किया गया और उन्हें कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए विवश किया गया। इस प्रकार के हथकंडे अपनाकर सरकार कुछ स्थानों पर परिणाम भले बदल ले, लेकिन विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजनलेस हैं। सरकार का काम संस्थान खोलना और सुविधाएं उपलब्ध कराना होता है, न कि उन्हें बंद करना। सत्ता संभालते ही उन्होंने संस्थान बंद करने का अभियान शुरू कर दिया और ढाई हजार से अधिक संस्थान बंद कर दिए। क्या ये संस्थान बिना आवश्यकता और वित्तीय प्रबंधन के खोले गए थे? ये सभी संस्थान जनता की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तथा कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए खोले गए थे। मुख्यमंत्री कहते हैं कि स्कूलों में छात्रों की संख्या नहीं है, लेकिन वह यह नहीं बताते कि उनकी सरकार पहले स्कूलों से शिक्षकों का तबादला करती है, जिससे छात्र संख्या घट जाती है और फिर स्कूलों को बंद कर दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि काम करने के बजाय साजिश करने में मुख्यमंत्री माहिर हैं। यह बात केवल हम नहीं कह रहे, बल्कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी अक्सर कहा करते थे। मुख्यमंत्री के कार्य स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की बातों की पुष्टि करते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार दूध खरीद को लेकर देशभर में अपनी पीठ थपथपाती रहती है और इसे अपनी फ्लैगशिप योजना बताती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि आए दिन दूध खरीद केंद्रों पर किसान अपना दूध फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। पूरे देश में दूध की भारी मांग है, लेकिन सरकार के पास उसे प्रोसेस करने की पर्याप्त क्षमता नहीं है। इसके लिए क्या किसान जिम्मेदार हैं? उन्होंने कहा कि चारों ओर ऐसी स्थिति इसलिए बन रही है क्योंकि यह सरकार पूरी तरह से भ्रमित, दिशाहीन और विजनलेस है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्वजनिक परिवहन व अन्य निर्धारित वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य : ADC रोहित राठौर

मंडी, 2 मई।  प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन वाहनों मं अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने की अधिसूचना जारी होने के उपरांत मंडी जिला में परिवहन विभाग के तत्वाधान में जागरूकता अभियान शुरू किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए विभागों से मांगा डाटा : सदस्यों ने अपनी शंकाओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा, अधिकरियों द्वारा मौके पर इनका निराकरण किया

धर्मशाला, 20 जुलाई। जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए समस्त विभागों को वित वर्ष 2023-2024 हेतु कार्य योजना एवं इससे संबंधित आकडें उपलबध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत वीरवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बंगाणा में लगाया जन-जागरूकता शिविर सुनियोजित : विकास और अवैध निर्माण रोकने पर दिया जोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 फरवरी। उप-मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, ऊना ने आज(बुधवार) को नगर पंचायत बंगाणा के सभागार में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार शीघ्र ही सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन प्रदान करेगी…. पूर्व भाजपा सरकार ने ठेकेदारों को लाभ देने के लिए प्रदेश भर में 1000 करोड़ रुपये के बना दिए भवन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, 66 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की करसोग में तिब्बन और पांगणा बनेंगे सीबीएसई स्कूल, तीन पटवार सर्कल भी खुलेंगे.. एएम नाथ। करसोग :  मुख्यमंत्री ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!