ककीरा के बेटे ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बना असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आशीष को दी बधाई

एएम नाथ। चम्बा :  भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककीरा जरई के अंतर्गत गांव मैगनूह के निवासी केवल सिंह और श्रीमती शीला देवी के पुत्र आशीष ने असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर आज गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है। हर कोई केवल सिंह को बेटे की कामजाबी पर बधाई दे रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आशीष को असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आशीष ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


ग्राम पंचायत के उपप्रधान संदीप थापा ने समस्त परिवार को तथा समूचे गांववासियों को हार्दिक बधाई दी है।


उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समस्त पंचायत और क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में गांव के और भी युवा इसी तरह की उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किड्स कैम्प पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्राएं टाप-10 और 11वे स्थान पर

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा की परीक्षा मे प्रदेश भर में साईंहिदया 691/700 (9वां )और  अदायिता 689/700 (11वां ) स्थान प्राप्त कर अपने माता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जनसाधारण में जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित : जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की सहभागिता महत्वपूर्ण

ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत प्रेस प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा चंबा, 20 सितंबर ज़िला को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर जारी मुहिम के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के तत्वावधान में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विजटर वीजा पर गया सत्यम, न्यूजीलैंड पुलिस में बन गया अफसर : ईलाके का पहला युवक जो न्यूजीलैंड  पुलिस में अफसर बना

गढ़शंकर : सैला खुर्द से नरेंद्र कुमार गौतम व अंजना गौतम के बेटे सत्यम गौतम न्युजीलैंड विजटर वीजा पर गए थे और वहां पर अपने जीजा के साथ जेल में गए तो उनकी बाडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धायला स्कूल के प्रणव ने मिडल मेरिट स्कालरशिप में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया

पट्टा मेहलोग, 20 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला...
Translate »
error: Content is protected !!