धायला स्कूल के प्रणव ने मिडल मेरिट स्कालरशिप में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया

by

पट्टा मेहलोग, 20 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है।
यह परीक्षा पिछले वर्ष 2 नवंबर को डिग्री कॉलेज सोलन में हुई थी। इस लिखित परीक्षा में इस होनहार बच्चे ने जिला स्तर पर मेरिट में पांचवा स्थान हासिल करके अपने माता पिता और स्कूल के अध्यापकों का गौरव बढ़ाया है। स्कूल के अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि इस होनहार को 1 लाख 80 हजार रूपये छात्रवृति मिलेगी। उन्होंने बताया कि ये छात्रवृत्ति प्रणव को छठी कक्षा में चार हजार प्रति महीना, सातवीं में पांच हजार और आठवी कक्षा में छ हजार रुपए प्रति माह के रूप में दी जाएगी।
इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रणव को स्कूल के अध्यापकों और गांव के लोगों ने बधाई व हार्दिक शुभकामनायें दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्धः जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मनस्वी की अध्यक्षता की हमारे समाज में महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है और एक सशक्त और जीवंत समाज के निर्माण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आस पास के इलाकों में तबाही मचा दी है, जिसने शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू जैसे 5 इलाकों को अपनी चपेट में लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने देहरा कस्बे के लिए विद्युत नेटवर्क भूमिगतिकरण कार्य का किया शुभारंभ

लोगों की समस्याएं सुनी , मौके पर किया निपटारा राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा | देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा कस्बे के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा क्रियान्वित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी : जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए बोले, नया...
Translate »
error: Content is protected !!