हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 61–24 से हराया : हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 63–18 से किया पराजित

by

69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया

बीबीएन, 20 जनवरी (तारा) : 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूल मुकाबलों में विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच जोरदार और रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
दिन के पहले मुकाबले में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 63–18 से पराजित किया। वहीं केरल ने कड़े संघर्ष में कर्नाटक को 25–24 से हराया।
एकतरफा मुकाबले में तमिलनाडु ने सी आईएससीई को 72–15 से मात दी, जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 61–24 से पराजित किया।
अन्य मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने झारखंड को 49–27 से हराया, जबकि छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 33–28 से शिकस्त दी।
रोमांचक मुकाबले में नवोदय विद्यालय समिति ने सी बी एस ई (डब्ल्यू एस ओ ) को 32–26 से हराया। वहीं आंध्र प्रदेश ने तेलंगाना को 38–33 से पराजित किया तथा असम ने विद्या भारती को 37–30 से शिकस्त दी।
गुजरात ने सी बीएसई को 34–27 से पराजित किया। उत्तराखंड ने जम्मू-कश्मीर को 45–20 से हराया। उत्तर प्रदेश ने बिहार को 35–30 से पराजित किया। हरियाणा ने ओडिशा को 68–13 से हराया। पंजाब ने चंडीगढ़ को 63–33 से पराजित किया। महाराष्ट्र ने सी आईएससीई को 57–18 से हराया। दिल्ली ने मध्य प्रदेश को 55-23 से हराया। कर्नाटक ने सी बी एसई डब्ल्यूएसओ को 43-32 से पराजित किया। उत्तराखंड ने तेलंगाना को 38-31 से हराया I
प्रतियोगिता के दौरान प्रातः सत्र में समाजसेवी अजीत पाल जैन ने कार्यक्रम में शिरकत की।
वहीं सांयकालीन सत्र में, समाजसेवी गुरचरण सिंह चन्नी, बग्गा राम (एम.डी., साईं राम स्कूल), समाजसेवी जसबीर सिंह, डॉ. प्रदीप, समाजसेवी सुखविंदर सिंह, जगतार सिंह, डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर, हेमराज चंद ठाकुर (पूर्व जिला परिषद सदस्य), पृथ्वी राणा (दभोटा), भूपेंद्र राणा (दभोटा) तथा अवतार सिंह सैनी, महेश गौतम, पार्षद वार्ड -6, ने प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के उपरांत शाम के समय एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने समूचे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, पारंपरिक संगीत एवं सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत की सजीव झलक प्रस्तुत की गई। रंगारंग प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।
आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि प्रतियोगिता शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर रेप और मर्डर केस में पुलिस की लापरवाही की जांच तेज, पीड़िता के परिवार से मिली एनसीडब्ल्यू की टीम

जालंधर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देश पर नेशनल कमीशन फॉर विमेन (एनसीडब्ल्यू) की एक टीम जालंधर रेप-मर्डर केस में 13 साल की पीड़िता के परिवार से मिली ताकि मामले...
article-image
पंजाब

आप की वरिष्ठ नेता करमजीत कौर सिद्धू बनीं नेशनल काउंसिल सदस्य, गढ़शंकर में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गढ़शंकर, 1 सितंबर। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती करमजीत कौर सिद्धू को पार्टी की नेशनल काउंसिल का सदस्य बनाए जाने पर गढ़शंकर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें नई...
article-image
पंजाब

16 जिलों में गर्मी-हीट वेव का रेड व 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी : समराला सबसे अधिक गर्म रहा, वहां पर तापमान 47.2 डिग्री दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को इस हफ्ते भी भीषण गर्मी का सामना करना पडे़गा और कल मंगलवार को भी से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। आज राज्य के 16 जिलों में...
article-image
पंजाब

10वीं पास उम्मीदवार 6 अगस्त तक करें अप्लाई : एसएआई में निकली भर्ती

चंड़ीगढ़ । भारतीय युवाओं जो कि खेलों में रुचि रखते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। स्पोट्र्स अथारटी आफ इंडिया एसएआई ने 10वीं पास नौजवानों के लिए नौकरी का मौका देते हुए मसाज थैरेपिस्ट के...
Translate »
error: Content is protected !!