कट्टर बेईमान मान सरकार के राज में भ्रष्ट अधिकारियों की चांदी–भाजपा

by

केंद्रीय फंड का दुरुपयोग करने के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाजपा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों मीडिया द्वारा एक अकाउंटेंट को बीडीपीओ का एडिशनल चार्ज देकर केंद्रीय फंड के गबन करने मामला उजागर किया गया था जिसके खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।पंजाब के पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल,भाजपा जिला निपुण शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधानसभा कन्वीनर सोहन सिंह ठंडल ने बताया कि ब्लॉक माहिलपुर,समेत बाकी ब्लाकों में केंद्रीय फंड को डकारने के लिए जिस तरह से गुरदासपुर से भ्रष्टाचार के मामले में फसा अकाउंटेंट सुखजिंदर सिंह आरोपी है, उसे सुनियोजित तरीके से यहां लाया गया है और उसे बीडीपीओ का अतिरिक्त चार्ज दे दिया।उसके बाद उसने जो विभाग में केंद्रीय फंड का गबन किया वो सबके सामने है।यह घोटाला अकेले इस सरकारी अधिकारी का नहीं है इसके पीछे सत्ता सुख भोग रहे कई आप नेताओं का भी आशीर्वाद इस आरोपी को मिला हुआ है।जिसके कारण आज तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।इस घोटाले में किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि कट्टर बेईमान आप नेताओं के आशीर्वाद से ऐसे सरकारी अधिकारी केन्द्रीय फंडों में हेरा–फेरी करके केन्द्र सरकार को यहां करोड़ों का चूना लगा रहे है वहीं पंजाब की जनता का हक भी खाने से परहेज़ नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि मामला सामने आने के इतने दिनों बाद भी आज तक भी इस आरोपी की गहनता से जांच नहीं की गई है ना ही इसे अभी तक गिरफ्तार किया गया है। ऐसे हालातों में पंजाब की कट्टर बेईमान से निष्पक्ष जांच की कोई उम्मीद नहीं बची है।इस लिए मांग करते है कि केंद्र सरकार अपनी किसी भी एजेंसी से इस मामले की गहनता से जांच करवाएं।ताकि इस अधिकारी के साथ साथ बड़े–बड़े मगरमच्छ जिनका ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त है उनका सच भी पंजाब की जनता के सामने आ सके। इस मामले के खिलाफ भाजपा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।इस मौके जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अवतार सिंह डांडिया,संजीव कुमार पंचनंगला,अवतार सिंह कंग, डा परमिंदर सूद, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार :देवेन्द्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, कोआप्रेटिव तथा मार्केटिंग सोसायटीज, ब्लाक दसूहा, होशियारपुर

होशियारपुर, 10 अक्तूबर पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने आज देवेन्द्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, कोआप्रेटिव तथा मार्केटिंग सोसायटीज, ब्लाक दसूहा जिला होशियारपुर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। विजिलैंस ब्यूरो...
article-image
पंजाब

लुधियाना में CM मान के काफिले के सामने भाजपा का प्रदर्शन बिट्टू ने लहराईं शराब की बोतलें, अंडे-टमाटर फेंके; पुलिस ने हिरासत में लिया

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लुधियाना दौरे के दौरान शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के गेट...
article-image
पंजाब

मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम को तेज करने के लिए फंड उपलब्ध करवाने तथा खुरालगढ़ साहिब के पहुँच मार्ग को चौड़ा करने की मांग को स्वीकृत : पंकज

 गढ़शंकर। श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज पीडब्लयूडी विभाग के एक्सियन कमलनैन के साथ खुरालगढ़ साहिब में बनाई जा रही मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम का मौका देखा।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने देश में उर्वरक आयात का मुद्दा उठाया… पूछा: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच सरकार की क्या हैं तैयारियां

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 27 मार्च : ईरान और इज़राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनज़र देश में उर्वरकों के आयात को लेकर चिंता जताते हुए, चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
Translate »
error: Content is protected !!