कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों से पढ़ाई के उपरांत नहीं मिलेगा ओपन वर्क परमिट

by

ओटावा : कनाडा में पढऩे जा रहे विदेशी विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल सरकार ने यह फैसला किया है कि कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों की पढ़ाई करने के बाद अब विद्यार्थियों को ओपन वर्क परमिट नहीं मिलेगा।
कनाडा में क्यूबिक ही एक ऐसा प्रांत है जहां निजी कालेजों से पढ़ाई खत्म करके भी ओपन वर्क परमिट मिल जाता है। जबकि बाकी अन्य प्रांतों में विदेशी विद्यार्थियों के लिए डैजीगनेटिडॉ लर्निंग इंस्टीच्यूशंस में पढऩा जरुरी है, जिन्हें सरकार द्वारा फंडिंग (सबसिडी) भी दी जाती हो।
लंबे समय से कुछ निजी कालेजों द्वारा विदेशी विद्यार्थियों से मोटी फीसें वसूली जा रही हैं जैसे एक साल की ट्यूशन के लिए 25000 डालर लिए जाते थे। इस सभी के मद्देनजर अब कनाडा तथा क्यूबिक की सरकारों ने संयुक्त तौर पर इस मसले को हल करने का प्रयास किया है। कनाडा के इमीग्रेशन मंत्री सीन फ्रेजर तथा क्यूबिक के श्रम मंत्री जीन बुले ने संयुक्त बयान में कहा कि सितम्बर 2023 से निजी कालेजों में पढ़ाई पूरी करने वाले विदेशी विद्यार्थी ओपन वर्क परमिट लेने के योग्य नहीं होंगे।
इस रोक से विदेशों से निजी कालेजों में दाखिले अपने आप खत्म हो जाएंगे क्योंकि लोगों का सारा ध्यान ओपन वर्क परमिट तथा कनाडा की स्थाई इमीग्रेशन की तरफ रहता है। भारत से क्यूबिक में विद्यार्थियों के तौर पर जाने वालों की संख्या पिछले कुछ सालों के दौरान तेजी से बढ़ी है जो कि 2017 में 2686 से बढ़ कर 2020 में 14712 हो गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार ने 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

चंडीगढ़ : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पंजाब सरकार ने 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले/तैनाती की घोषणा की है। आदेशों के अनुसार अर्शदीप सिंह थिंद को राजस्व एवं पुनर्वास...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री एसवाईएल को लेकरहोने वाली बैठक में रहेंगे मौजूद : केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने चंडीगढ़ में ‘राउंड टेबल’ 28 दिसंबर को मीटिंग की तय

चंडीगढ़, 15 दिसंबर : सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर निर्माण को लेकर पंजाब व हरियाणा के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत केंद्र सरकार...
article-image
पंजाब

गुरु द्रोही’ मामला : विपक्ष का मान पर हमला तेज, भाजपा नेता ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

चंडीगढ़, 17 जून : सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था ‘अकाल तख्त’ द्वारा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु द्रोही’ घोषित किये जाने के बाद राज्य की विपक्षी...
article-image
पंजाब

Akali Leaders Honour DSP Palwinder

Phagwara/Daljeet Ajnoha/May1 : Leaders from the Shiromani Akali Dal (SAD) Viapar Wing met DSP Palwinder Singh and honoured him for his exemplary service. On this occasion, SAD Viapar Wing’s Punjab General Secretary Dharminder Kumar...
Translate »
error: Content is protected !!