कनाडा जैसी घटनाओं से पंजाब और पंजाबियों को होना पड़ता है शर्मसार : भगवंत मान

by

ठिंडा :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा दोनों सरकारों को ऐसी हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए बातचीत करनी चाहिए।

भगवंत मान ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मांग की है कि वह इस मुद्दे पर कार्रवाई के लिए कनाडा सरकार से बात करें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। कोई नहीं चाहता है कि ऐसी घटनाएं हों।
आज उन्होंने बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपना पक्ष रखा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कल ब्रैंपटन में जो हुआ वह बिल्कुल भी ठीक नहीं हुआ। सीएम मान ने कहा कि कनाडा में पिछले कुछ समय से जो हो रहा है वह बेहद ही निंदनीय है।
कनाडा को पंजाबियों का दूसरा घर भी माना जाता है। उन्होंने कहा कि कनाडा में बड़ी संख्या में सारे पंजाबी रहते हैं, कोई भी कनाडा में हिंसक घटनाएं नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहे। जो भी एक्शन लेना है लें, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं न हों। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि ऐसी हरकतों से पंजाब और पंजाबियों को शर्मसार होना पड़ता है, इसलिए इससे बचना चाहिए। सीएम मान ने कहा कि कनाडा में पिछले कुछ समय से जो हो रहा है वह बेहद ही निंदनीय है। सीएम मान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि धर्म की अगर कोई राजनीति करते हैं तो ये गलत है। खासकर उन देशों में इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती।

‘हम पैसा खाने या बिजनेस करने के लिए राजनीति में नहीं आये’

संगरूर (निस) : पंजाब के लोग दोनों पार्टियों से तंग आ चुके थे इसलिए उन्हें आम आदमी पार्टी को‌ सत्ता सौंपी। हम पैसा खाने या बिजनेस करने के लिए राजनीति में नहीं आए, हम अपना बिजनेस छोड़कर लोगों के साथ खड़े होने के लिए राजनीति में आए हैं। ये बात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हलका गिद्दड़बाहा के गांव ढिकियांवाला में आप उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘आपका बेटा’ 45 हजार नौकरियां देकर सबसे आगे खड़ा है। लोगों से वादा किया था कि रोजगार देंगे, पंजाब के 90 फीसदी घरों में बिजली का बिल जीरो आ रहा है। उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आपके विधानसभा क्षेत्र के हैं और यहीं रहकर काम करेंगे, इसलिए अपने साथ खड़े रहें। बीजेपी पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि मोदी ने कहा था कि वह सिलेंडर 100 रुपये सस्ता करेंगे, लेकिन यह भी देख लें कि उन्होंने 1000 रुपये महंगा कर दिया। भाजपा के लोग चुनाव के समय लॉलीपॉप देते हैं। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी इस मौके पर कहा कि हलके की हालत देखकर शर्म आती है कि 13 साल अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग सत्ता में रहे, जो गिद्दड़बाहा हलके में कोई विकास नहीं कर पाये। डिंपी ढिल्लों ने इस अवसर पर कहा कि पहले के विधायक नहीं चाहते थे कि सरकार की योजनाएं गिद्दड़बाहा हलके तक पहुंचे ताकि उनकी बढ़त बनी रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़ी कनाडा की डकैती : मास्टरमाइंड चंडीगढ़ से गिरफ्तार, डकैती 6600 सोने की छड़ें, 2.5 मिलियन डॉलर की थी

चंडीगढ़ : कनाडा में दुनिया की सबसे बड़ी डकैती में शामिल मास्टरमाइंड सिमरन प्रीत पनेसर को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया है। यह डकैती 20 मिलियन डॉलर (लगभग 1,73,33,67,000 करोड़ रुपये) की थी। सिमरन एक...
article-image
पंजाब

हर घर जल की सुविधा के अंतर्गत जिले के 2,24,398 घरों को दिए जा चुके हैं पानी के कनेक्शन: डिप्टी कमिश्नर  

आत्म निर्भर बन जिले के अन्य गांवों के प्रेरणा ोत बना गांव खानपुर थियाड़ा पिछले दस वर्षों से वाटर सप्लाई स्कीम का सुचारु संचालन कर रोल माडल गांव के तौर पर उभरा हैं यह...
article-image
पंजाब

धमाई के सगे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत : नवांशहर बंगा हाईवे पर चुहड़पुर लिंक सड़क के पास फॉर्च्यूनर कार तथा मोटरसाइकिल की हुई थी भयानक टक्कर

नवांशहर : गांव चुहड़पुर लिंक सड़क के पास फॉर्च्यूनर कार तथा मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर...
article-image
पंजाब

पंजाब के इन 8 जिलों में हो सकती है बारिश : जालंधर- गुरुवार शाम को टेम्परेचर 34.9 डिग्री किया दर्ज

चंडीगढ़ :  पंजाब और चंडीगढ़ में आज शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा. इस बीच राज्य के करीब आठ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इन शहरों में पठानकोट, गुरदासपुर,...
Translate »
error: Content is protected !!