पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ा : भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई तीन राज्यों की चिंता

by

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर इस समय अब तक के सबसे ऊंचे जलस्तर पर पहुंच गया है। इससे पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

वीरवार को भाखड़ा बांध का स्तर 1672 फीट और पोंग बांध का स्तर 1393 फीट दर्ज किया गया। इस मानसून सीजन (जुलाई-अगस्त) में पोंग बांध में 9.68 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) पानी आया है, जो परियोजना की स्थापना के बाद अब तक का सर्वाधिक है।

यह 1988 (7.70 बीसीएम) और 2023 (9.19 बीसीएम) जैसे बाढ़ वर्षों से भी अधिक है बांधों में रिकार्ड जलभराव के कारण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के निचले क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट पर है। स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद और सिरसा जिलों में निगरानी बढ़ा दी है।

वहीं, पंजाब में फिरोजपुर, कपूरथला, होशियारपुर और ब्यास नदी किनारे के गांव प्रभावित हो सकते हैं। सतलुज के जरिए छोड़ा गया पानी हनुमानगढ़ व गंगानगर तक असर डाल सकता है। बीबीएमबी ने केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा वर्ष 2024 में तैयार रूल कर्व को इस साल से लागू किया है।

जल निकासी और संचालन संबंधी फैसले बीबीएमबी की तकनीकी समिति लेती है, जिसमें बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारी, भागीदार राज्यों के मुख्य अभियंता, केंद्रीय जल आयोग और भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के प्रतिनिधि शामिल हैं। पहली अगस्त से अब तक समिति सात बार बैठक कर चुकी है और हर निर्णय पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर सर्वसम्मति से लिया गया है

किसानों के लिए राहत के साथ चुनौती  : जलभराव सर्दियों की फसल (गेहूं) के लिए सिंचाई का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएगा। हालांकि नदी किनारे खड़ी धान की फसल के डूबने और नुकसान की आशंका भी है। बीबीएमबी अधिकारियों का कहना है कि पानी की निकासी धीरे-धीरे और नियंत्रित ढंग से की जा रही है। उद्देश्य यह है कि बांध सुरक्षित रहें और नीचे बसे गांवों व खेतों पर कम से कम असर हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

माहिलपुर नगर पंचायत पर आप का कब्जा : आप के 10, कांग्रेस के एक और आजाद के 2 उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज , सयुंक्त मोर्चे के सभी प्रत्याशी हारे

माहिलपुर  : माहिलपुर नगर पंचायत के 13 वार्डों के लिए हुए चुनाव में आज आम आदमी पार्टी के 10, कांग्रेस के एक और आजाद के 2 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।   आप ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखना और उनके सपनों का भारत बनाना हम सभी का दायित्व: कुलदीप सिंह पठानिया

80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिला वासियों को किया संबोधित एएम नाथ। बिलासपुर, 15 अगस्त: 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर में...
article-image
पंजाब

हेरोइन की 2024 की सबसे बड़ी खेप बरामद : 48 किलोग्राम हेरोइन और 21 लाख रुपये बरामद : 3 ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  पंजाब पुलिस ने सोमवार को पांच देशों में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 किलोग्राम हेरोइन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शीशमहल को लेकर हमला : अमित शाह ने सब गिना दिया- क्या काम किया : अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से पूछा था

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान भी कर देगा। हर गुजरते दिन के साथ दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज...
Translate »
error: Content is protected !!