रेलवे उन्नयन से हिमाचल में रेलवे बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगीः राज्यपाल

by
बैजनाथ : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कांगड़ा जिला के बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इन परियोजनाओं सेे पहाड़ी राज्य में रेल नेटवर्क मजबूत होगा और लोगों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
राज्यपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश भर में 554 रेलवे स्टेशनों और 1585 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास के पुनर्विकास संबंधी वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में उपस्थित रहे। बैजनाथ-पपरोला स्टेशन, एक रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास भी इन परियोजनाओं में शामिल है। उन्होंने राज्य के लिए इन परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बैजनाथ पपरोला स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जाएगा और विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप स्टेशन का निर्माण होने से शिवभूमि बैजनाथ में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से यहां के लोगों को लाभ मिलेगा।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में सुगम एवं बेहतर यात्रा के लिए रेलवे द्वारा अन्य कार्य भी किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के बजट में हिमाचल को रेलवे विकास के लिए अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड 2681 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। राज्य में नई रेल लाइनें बिछाने, रेलवे मार्गों के दोहरीकरण और विद्युतीकरण में अभूतपूर्व गति से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वन्दे भारत ट्रेन संचालित की जा रही है, जिससे लोगों को तेज, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुविधा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक रेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए हिमाचल के अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में दो नैरोगेज हेरिटेज लाइनें हैं। इनमें से कालका-शिमला यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। शिमला स्टेशन के विकास का कार्य प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में स्थानीय स्थिति, अलग प्रवेश और निकास, अलग पार्किंग सुविधाएं और यात्री क्षमता के अनुसार पर्याप्त क्षेत्र के साथ आसपास के क्षेत्रों का विकास शामिल है।
इस अवसर पर सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी ने भी अपने विचार रखे।
लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, सहायक मंडल रेल प्रबंधक आर.के. कालरा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पहले, राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा-अर्चना भी की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

“मैड़ी मेले में मालवाहक वाहनों में न आएं, जान से न करें खिलवाड़”

मैड़ी स्थित डेरों ने आने वाले श्रद्धालुओं व संगतों से की अपील ऊना (1 मार्च)- मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के जान व माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना विभिन्न माध्यमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालू में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने को लेकर 2 नवंबर को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति : सहायक अभियंता तेजू ठाकुर

250 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर होगा स्थापित एएम नाथ। चम्बा :  सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल चम्बा नंबर-1 तेजू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मारुति बालु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं के प्रति भेदभाव के  खिलाफ जागरूकता बढ़ने के परिणाम सार्थक : विधायक नीरज नैय्यर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को विधायक ने किया सम्मानित एएम नाथ। चंबा :   विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि  वर्तमान में बालिकाओं एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिछली भाजपा सरकार ने वर्ष 2022-23 में लिया 14 हजार करोड़ रुपये का कर्ज कहा मुख्यमंत्री सुक्खू ने : वर्तमान वित्त वर्ष में 1100 करोड़ राजस्व वृद्धि का अनुमान

वर्तमान सरकार ने इस वर्ष 4100 करोड़ रुपये का ऋण लिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व में 1100 करोड़ रुपये की वृद्धि का अनुमान...
Translate »
error: Content is protected !!