कनाडा में गोलियां मार कर हत्या : माहिलपुर के गांव चंदेली के वरिंदर सिंह की, 21 वर्षीय बेटी घायल

by

गढ़शंकर । विदेश में पंजाबी युवाओं की लगातार हो रही हत्याएं रुकने का नाम नही ले रही है। उपमंडल गढ़शंकर के माहिलपुर ब्लॉक के चंदेली गांव के 28 वर्षीय मोहित शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था, कनाडा में इसी ब्लाक के गांव कम्मोवाल के वरिंदर सिंह की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई । उक्त घटना दैरान उसकी वहां मौजूद 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई। इस बात की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच अमनदीप सिंह ने बताया कि वरिंदर सिंह 2019 में अपनी पत्नी व दो बेटियों के कनाडा गया था और उससे पहले वह दिल्ली मे होटल में नोकरी करता था। उन्होंने बताया कि वरिंदर सिंह अच्छे स्वभाव का व्यक्ति था। वरिंदर सिंह की मां सुरिंदर कौर ने बताया कि उसे फोन पर पता चला कि वरिंदर सिंह अपने अडमिंटन 16 अविनेव, स्ट्रीट 38 घर पर था और 1 जनवरी को उसपर कुछ लोगों ने गोलियां चला दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई जबकि इस गोलाबारी में उसकी 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि उसके बेटे का शव भारत लाया जाए ताकि उसका रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार किया जा सके। इस घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और गांववासी वरिंदर सिंह के घर माता के साथ अफसोस जता रहे हैं।
फ़ोटो :
मृतक के घर पर शोकाकुल लोग, वरिंदर सिंह की फ़ाइल फ़ोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भूरी वाले गल्र्स कालेज आफ अैजूकेशन में बसंत पंचमी का त्यौहार उत्साह से मनाया

गढ़शंकर: सत्गुरू भूरीवाले गुरगद्दी परंपरा(गरीबदासी संप्रदाय) के मौजूदा गद्दीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवालों के संरक्षण के नेतृत्व में ईलाका बीत में चल रहे एमबीबीजीआरजीसी गल्र्स कालेज आफ अैजूकेशन मानसोवाल में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6,692 पदों पर हिमाचल में निकलीं नौकरियां : 28 तक करें अप्लाई ….कितनी होगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए आउटसोर्सिंग के आधार पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल सात श्रेणियों में भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां...
article-image
पंजाब

2 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद : आतंकी इकबालप्रीत के दो साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने मंगलवार दोपहर आतंकी इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची व टारगेट किलिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद रमनदीप बग्गा उर्फ कनाडा से जुडे़ दो लोगों के गिरफ्तार होने की...
article-image
पंजाब

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उत्कृष्टत विश्व रिकॉर्ड किया हासिल

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जागृती संस्थान शाखा कपूरथला की ओर से मई 2024 में संस्थान के प्रकल्प “बोध” नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में...
Translate »
error: Content is protected !!