अज्ञात वाहन की टक्कर से वेटर की मौत

by

चब्बेवाल : चब्बेवाल पुलिस ने शिवलाल पुत्र बल्ब बहादुर के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध उसके साले रवि कुमार की मौत हो जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में शिवलाल पुत्र बल्ब बहादुर निवासी बेहरगायों जीवागोला जिला बहुन नेपाल हाल निवासी इंडस्ट्री एरिया मकसूदां जालंधर ने बताया कि वह अपने साले रवि कुमार के साथ शादियों में वेटर का काम करता है और 2 जनवरी को वह बाहोवाल के मैरिज हाल में आये थे और शाम को काम खत्म होने के बाद वह वापस नहीं लौटा तो उसे बाद में पता चला कि रवि कुमार की मौत किसे अज्ञात वाहन की टक्कर से हो गई है इसलिए उक्त वाहन चालक के विरुद्ध कारवाई की जाए। इस बयान पर चब्बेवाल पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अब गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से होगा गुलजार : एचपीशिवा परियोजना से लाभान्वित होंगे गांव के 27 किसान

हमीरपुर 04 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना राज्य के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में फलदार पौधों की बहार ला रही है। केवल गेहूं, मक्की और धान इत्यादि...
article-image
पंजाब

सिख युवक से मारपीट का मामला : शिव सेना कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार…2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

श्री मुक्तसर साहिब :  शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बस स्टैंड के बाहर धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह निवासी चढ़ेवान के साथ मारपीट का मामला...
article-image
पंजाब

तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया : तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे : सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में ‘पूरी तरह जंगलराज

कपूरथला : जिले में ढिलवां इलाके में आरोपियों ने तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे। वहां खिलाड़ी के पिता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुश्मन देश से आया शिकारी बाज : पंख में GPS, पांव में छल्ला – BSF ने बाज को पुलिस को सुपुर्द कर, शुरू कर दी जाँच

जैसलमेर :  भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित शाहगढ़ इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  ने एक पाकिस्तानी बाज को दबोचा था। डीएनपी के रेस्क्यू सेंटर में उसने दम तोड़ दिया।  बाज की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम...
Translate »
error: Content is protected !!