अब गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से होगा गुलजार : एचपीशिवा परियोजना से लाभान्वित होंगे गांव के 27 किसान

by
हमीरपुर 04 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना राज्य के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में फलदार पौधों की बहार ला रही है। केवल गेहूं, मक्की और धान इत्यादि परंपरागत फसलों की पैदावार करने वाले ये गांव भी अब एचपीशिवा परियोजना के कारण बागवानी की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इन गांवों की सूची में अब जिला हमीरपुर का एक गांव झिंझकरी भी जुड़ने जा रहा है।
एचपीशिवा परियोजना की मदद से झिंझकरी गांव के लगभग 27 किसानों की करीब एक हैक्टेयर भूमि पर इस सीजन में अमरूद के पौधों की रोपाई शुरू कर दी गई है। पौधारोपण के लिए जमीन तैयार करने और बाड़बंदी से लेकर पौधारोपण और सिंचाई के प्रबंध तक का सारा कार्य एचपीशिवा परियोजना के माध्यम से मुफ्त किया जा रहा है।
गांव के प्रगतिशील किसान हेमराज का कहना है कि एचपीशिवा परियोजना ने गांववासियों के लिए एक नई राह दिखाई है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग और एचपीशिवा परियोजना के अधिकारियों ने गांव के किसानों को परियोजना के तहत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी और इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
एचपीशिवा परियोजना की जानकारी प्राप्त करने के बाद हेमराज सहित गांव के कुल 27 किसानों ने अपनी जमीन पर अमरूद का बागीचा लगाने का निर्णय लिया। इसके बाद जमीन का समतलीकरण का कार्य, बाड़बंदी और गांव के चैक डैम से सिंचाई का प्रबंध परियोजना के माध्यम से किया गया। यहां इस सीजन में अमरूद के पौधों का रोपण भी शुरू कर दिया गया है।
उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार ने बताया कि एचपीशिवा परियोजना के तहत जिला हमीरपुर में 65 क्लस्टरों की 834 हैक्टेयर भूमि पर फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी कड़ी में गांव झिंझकरी में भी लगभग एक हैक्टेयर भूमि पर अमरूद का बागीचा लगाने के लिए जमीन तैयार करके इसी सीजन में पौधारोपण भी आरंभ कर दिया गया है।
अब वह दिन दूर नहीं हैं, जब जिला हमीरपुर का छोटा सा गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से गुलजार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं के 10 व सहायिकाओं के 17 पद : धुंदला रूपेश कुमार

ऊना, 2 नवम्बर – बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला रूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केंद्र तनोह, त्यासर, अघलौर, सकौण, तही, पिपलू, सरोह, भलौण, बलदोह, पंजोडा में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के रिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेल से निचली व परला मेल तक बनने वाली सड़क का विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

वर्ष 2027 के अंत तक भटियात विस क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का किया ऐलान पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत भटियात विस क्षेत्र में 103.53 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें : कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभः प्रो. राम कुमार

कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा होगी उपलब्ध ऊना, 20 दिसंबरः हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपल लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाभार्थियों को मिली 6.22 लाख की आर्थिक सहायता

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ काॅलोनी स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री राहत कोष सेे 40 लाभार्थियों को 6.22 लाख की आर्थिक सहायता के...
Translate »
error: Content is protected !!