मेल से निचली व परला मेल तक बनने वाली सड़क का विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

by

वर्ष 2027 के अंत तक भटियात विस क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का किया ऐलान

पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत भटियात विस क्षेत्र में 103.53 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेल में मेल गांव से निचली व परला मेल तक बनने वाली सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही 1.25 किलो मीटर लंबी इस सड़क के बनने से ग्राम पंचायत मेल की लगभग 500 की आवादी लाभांवित होगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मेल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य तथा पेयजल के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में गत तीन बर्षों के दौरान लगभग 40 ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यो को पूरा किया जा चुका है जबकि लगभग 41 ग्रामीण संपर्क सड़कों का भूमि पूजन के पश्चात निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 125 नई ग्रामीण सड़कों की आवश्यकता है जिन्हें सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 2027 के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में गत तीन वर्षों के दौरान लोक विभाग के माध्यम से 220 करोड रुपए विभिन्न विकास परियोजनाएं आरंभ की गई हैं जबकि जल शक्ति विभाग के माध्यम से भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के अंत तक इस क्षेत्र में सड़क व पेयजल योजनाओं पर लगभग 500 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च की जा रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि विधानसभा के आगामी बजट सत्र के उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल के भवन का शिलान्यास कर दिया जाएगा तथा अगले लगभग डेढ़ वर्ष के अंदर इसके निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेल ग्राम पंचायत के साथ लगती लगभग 10 पंचायतों में जल शक्ति विभाग के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 8 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जबकि 15 संपर्क सड़क से संबंधित विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीण संपर्क सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है ताकि भविष्य में इनको स्तरोन्नत करने के लिए कोई तकनीकी समस्या न रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्रामीण सड़कों को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। 103.53 करोड रुपए की लागत से बनने वाली इन सड़कों की कुल लंबाई 67.22 किलोमीटर है। पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत हाल ही में स्वीकृत 12 सड़कों में मोतला से सुखियारा, घटासनी पुल से भलोग, बलाना से बली, पातका से छतरेल, ट्रांसफार्मर से कालर जोलना, बड दरमण से बनोली, काहरी से रखेड़, मोरथू से जोलना रोड़, संपर्क सड़क मार्ग मरार, संपर्क मार्ग निचला मामल, संपर्क मार्ग तुलेर से कुडेरा तथा संपर्क मार्ग धरवाई शामिल है। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई-4 के तहत जिला चंबा में लगभग 500 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजे हैं। जिसमें प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग द्रमण – सिंहुता-लाहडू-जोत-चम्बा भी शामिल है उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के अंत तक द्रमण – सिंहुता-लाहडू-जोत- चम्बा को संभवतः स्वीकृति मिल जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सामरिक महत्व के इस एनएच पर कई सुरंगें व फ्लाईओवर बनने से द्रमण से चंबा की दूरी कम होगी जिसके परिणाम स्वरूप द्रमण से चंबा पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लगेगा।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद्र चेला, ग्राम पंचायत मेल के प्रधान प्रकाश चंद, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, ग्राम पंचायत मेल के पूर्व प्रधान धर्म सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता दिवाकर सिंह पठानिया व अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर एचपीएससीबीएल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार व अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, तहसीलदार डलहौजी रमेश कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा, एसडीएससीओ चंद्र शेखर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष माहड़, सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त आर ओ महेंद्र लाल तथा जैशी राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट -हरियाणा सरकार ने की जारी, 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सरकार की तरफ से 370 भ्रष्ट पटवारियों के लिस्ट जारी की गई है। सरकार ने इस मामले में 15 दिन में रिपोर्ट मांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता पर टैक्स का बोझ डालने को रोज़ नए नए पैंतरे लगा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बालीचौकी में कहा, मुख्यमंत्री के झूठ से हुआ कांग्रेस को हरियाणा में नुकसान,  भाजपा नेताओं को नसीहत देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करे प्रशासन, अन्यथा संघर्ष होगा तेज : कोऑर्डिनेशन कमेटी एवं क्लास फोर यूनियन

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून । चंडीगढ़ प्रशासन एवं विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों और बढ़ती छंटनी के खिलाफ कर्मचारियों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

बड़सर 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की कार्यवाहक समिति, विभाग की अन्य योजनाओं की ब्लॉक स्तरीय अनुश्रवण समिति और मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!