सलोह में ट्रिपल आईटी कैंपस 128 करोड़ से बनकर तैयार, जल्द होगा शुभारंभः प्रो. राम कुमार

by

कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा होगी उपलब्ध
ऊना, 20 दिसंबरः हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया कैंपल लगभग बनकर तैयार हो गया है, जिसे 15 जनवरी 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 128 करोड़ रुपए की लागत से बने संस्थान के नए परिसर के लिए 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार ने दी है, जबकि 35 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार तथा 7.5-7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड व हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की है। नवनिर्मित परिसर में अकैडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, तीन हॉस्टल और निदेशक आवास बनकर तैयार है।
ट्रिपल आईटी कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए तीन हॉस्टल बनाए गए हैं तथा प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 विद्यार्थियों के ठहरने की क्षमता है। संस्थान से विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंयूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा इंफरमेशन टैक्नॉलोजी में बीटेक की डिग्री हासिल कर पाएंगे। साथ ही ट्रिपल आईटी से पीएचडी भी की जा सकेगी। अभी संस्थान की लैब्स के उपकरण स्थापित करने का काम चल रहा है। जिसमें आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। इन लैब्स का कार्य 15 जनवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यहां पर 3 करोड़ की लागत से ग्राउंड भी तैयार किया जाएगा, जिसकी टैंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
वर्ष 2017 में रखी थी आधारशिला
एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में ट्रिपल आईटी जैसा बड़ा संस्थान बनना गौरव का विषय है। इस संस्थान की फंडिंग के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2017 को ट्रिपल आईटी के भवन की बिलासपुर में एम्स के कार्यक्रम के दौरान आधारशिला रखी थी और रिकॉर्ड समय में संस्थान का परिसर बन कर तैयार हो गया है। कोरोना महामारी के चलते निर्माण कार्य में दिक्कत भी आई, लेकिन अब इसका निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जो पूरा होने की ओर अग्रसर है। जल्द ही इसका उद्घाटन कर संस्थान को जनता को समर्पित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र की विरासत पर फिर सियासी घमासान, प्रतिभा सिंह ने उठाए सवाल : रोहड़ू-रामपुर में सीएम सुक्खू के कार्यक्रमों के पोस्टरों से पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर गायब रहने पर जताई नाराजगी

एएम नाथ।  शिमला, 6 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा कर नुकसान का जायज़ा लिया : संबंधित अधिकारियों को संपर्क मार्गों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा किया और भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला पंचायत विकास प्लान की बैठक आयोजित : जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों व पंचायत जन प्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण हैं और धरातल पर सतत् विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने में अहम कड़ी

शिमला, 25 जुलाई – जिला पंचायत विकास प्लान की बैठक आज यहां बचत भवन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा चंद्र प्रभा नेगी ने की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली को विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित राणा।  ऊना :   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विकास खंड के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक...
Translate »
error: Content is protected !!