सिख युवक से मारपीट का मामला : शिव सेना कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार…2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

by

श्री मुक्तसर साहिब :  शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बस स्टैंड के बाहर धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह निवासी चढ़ेवान के साथ मारपीट का मामला गरमा गया है।

मामले में सिख जत्थेबंदियों के दखल के बाद थाना सिटी में जहां बुधवार की देर रात पुलिस ने वीडियो में मारपीट करने वाले शिव सेना पंजाब के प्रधान राजेश गर्ग सहित सात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था।

एसपी (डी) मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में एफआईआर नंबर 105 तहत कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो को सुबूत बनाते हुए उसमें मारपीट कर रहे अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है ताकि उनकी भी गिरफ्तारी की जा सके।

इस मामले में शिव सेना पंजाब के प्रधान राजेश गर्ग के साथ दो मुलाजिम जो गनमैन के रूप में कार्यरत थे, उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।

उधर, शिव सेना पंजाब के प्रधान की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने पर सिख जत्थेबंदियों ने रोष व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तार न किया तो वह आज शुक्रवार को धरना देंगे और संघर्ष को बड़े स्तर पर शुरू करेंगे।

बता दें कि गुरविंदर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वीरवार को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के मैनेजर बलदेव सिंह, पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी व अन्य सिख जत्थेबंदियों के सदस्य भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल गुरविंदर का हाल जाना। साथ ही इस मामले में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उधर, गुरुद्वारा तरनतारन साहिब में इस बाबत सिख जत्थेबंदियों व किसान नेताओं की बैठक हुई। जिसमें इस घटना की निंदा करते हुए शिव सेना प्रदेश प्रधान व अन्य मारपीट के आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

साथ ही अगले संघर्ष की रुपरेखा के तहत 13 जून को बठिंडा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री तरनतारन साहिब में सुबह नौ बजे एकत्र होने का आह्वान किया, ताकि इस मामले में पीड़ित युवक को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष किया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपित राजेश गर्ग को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित युवक पर दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों के संघर्ष के चलते धारा 299 के बाद अब 295ए की धारा को भी केस में जोड़ा है, मगर मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि शिव सेना प्रधान को जो पुलिस गनमैन दिए गए हैं, वो क्यों दिए गए हैं, क्या यह गुंडागर्दी करने के लिए दिए गए हैं।

इन्हीं सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों के दम पर ही युवक के साथ मारपीट की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिव सेना का प्रधान लोगों को धमकाते हैं, जो गुंडागर्दी है। अगर पुलिस इनको जमानत पर बाहर निकालने की कोशिश करती है तो खालसा पंथ इंसाफ करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्चों की लड़ाई में बटाला में चली गोलियां, ईंट-पत्थरों से हमला , 2 लोग घायल, 7 खोल बरामद, दादा ने किए फायर

बटाला :पंजाब के बटाला में बच्चों की लड़ाई में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यहां पर पड़ोंसियों के 2 छोटे 6 साल के बच्चों में खेल-खेल में विवाद हो गया। एक बच्चे...
article-image
पंजाब , समाचार

खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वी का नतीजा : आर्ट्स ग्रुप में किरणबीर, कॉमर्स में रोहन , मैडिकल में नंदिनी राणा व नॉन मैडिकल में गुरसिमरन रही प्रथम

गढ़शंकर : स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की बाहरवी कक्षा का नतीजा शानदार रहा है। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो लखविंदरजीत कौर ने खालसा कॉलेज ने स्कूल...
पंजाब

Ex-MP Avinash Rai Khanna Seeks

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna has strongly condemned the abduction, forced religious conversion, and sexual assault of a minor Hindu girl in Pakistan. Expressing deep concern, Khanna has written...
article-image
पंजाब

मनीष तिवारी ने धनास कॉलोनी स्थित स्माल फ्लैट्स कांप्लेक्स को ओपन एयर जिम्नेजियम किया समर्पित

चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से ऐसे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा धनास कॉलोनी स्थित स्मॉल फ्लैट कंपलेक्स की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अपील पर उन्हें 5 लाख रुपये की लागत...
Translate »
error: Content is protected !!