कनाडा में दो पंजाबी छात्रों की मौत : अमरगढ़ की 20 वर्षीय छात्रा प्रणीत कौर औऱ रईया के मनिंदर पाल सिंह की

by

संगरूर/अमृतसर, 27 नवंबर : कनाडा में अमरगढ़ से करीब 6 महीने पहले कनाडा पढ़ने गई 20 वर्षीय छात्रा की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लड़की के पिता अमरगढ़ (मलेरकोटला) निवासी सतबीर सिंह सोही ने बताया कि उनकी बेटी प्रणीत कौर अप्रैल में कैलगरी गई थी। उन्होंने बताया कि कल उनकी बेटी की सहेली का फोन आया कि ठंड लगने से उसे दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
एक अन्य युवक की भी कनाडा में मौत का समाचार है। स्टडी वीजा पर गए युवक की पहचान अमृतसर के रईया के अंतर्गत फेरुमान रोड निवासी मनिंदर पाल सिंह के रूप में हुई है। मनिंदर के पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी दी कि वे तकरीबन 3 महीने पहले ही कनाडा गया था। मनिंदर पाल ने कनाडा जाने के लिए स्टडी वीजा लिया था। बीती शाम ही घर पर फोन आया कि मनिंदर को हार्ट अटैक आया है और उसकी मौत हो गई है। दोनों स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे। जिक्रयोग है कि महीने पहले ही मनिंदर के पिता मनजीत सिंह का कई वर्षों तक कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था। अब मनिंदर की मौत के बाद गांव में शोक छा गया। मनिंदर अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे छोड़ गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Praised the Government of India

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 9 : Today a meeting of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee was held. On this occasion, President Khurshid Ahmad praised the Government of India and the Indian Army for “Operation Sindoor”...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ी खबर…. दिल्ली में बीजेपी का महाराष्ट्र पैटर्न? केजरीवाल का सबसे विश्वासपात्र नेता बनेगा उपमुख्यमंत्री?

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़े पराजय का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने जोरदार धावा बोला और 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की...
पंजाब

पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश : जीरा शराब फैक्टरी बंद करने की सीएम की घोषणा के खिलाफ कंपनी पहुंची हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : जीरा की मालब्रोस शराब फैक्टरी को बंद करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एलान पर कोई कार्रवाई न करने का आदेश जारी करने की मांग वाली अर्जी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी ढेर, दो AK-47 बरामद : पंजाब में गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हमले के थे आरोपी

चंडीगढ़, 23 दिसंबर :   पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में कथित रूप से संलिप्त तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादी सोमवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!