25 लाख की ठगी : सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : सेक्टर-34 स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी के निदेशक के साथ 25 लाख की ठगी के मामले में सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नीमा सेंज और सोमोंज चक्रवर्ती निवासी अरुणाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने अदालत में पेश कर दोनों का तीन दिन का रिमांड लिया है। बता दें कि बीते 24 अप्रैल को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में पुलिस ने यह मामला दर्ज किया था। साइबर सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मलकीत सिंह भुल्लर ने अरुणाचल प्रदेश के नीमा सेंज, सोमोंज चक्रवर्ती, पेमा नेसूर व अन्य के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी थी। ये सभी आईटी डेवलपमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, ईंटानगर, अरुणाचल प्रदेश के निदेशक हैं।

शिकायतकर्ता का इनके साथ 24 जून 2014 को टीम बना काम करने का समझौता हुआ था। इसके अंतर्गत शिकायतकर्ता ने जून-जुलाई, 2014 में आरोपियों को 25 लाख रुपये दिए थे। आरोपी लेटर ऑफ इंटेंट नहीं दे सके। इस वजह से सरकार से ठेका भी हासिल न कर पाए। ऐसे में समझौते की शर्तों में नाकाम रहे। आरोपियों से अक्तूबर, 2014 में 25 लाख रुपये वापस करने के लिए चेक भेजा। हालांकि, बैंक में लगाने पर यह रद्द हो गए। आरोपियों ने कुछ समय बाद फिर से चेक लगाने को कही मगर जनवरी, 2015 में फिर चेक रद्द हो गए। इसके पीछे कारण बताया गया कि रकम जारी करने वालों ने इसे रोक दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनीष सिसोदिया का पुराना नंबर चालू कर ठगी करने वाला अरेस्ट : बड़े गिरोह का भंडाफोड़

पटियाला : साइबर ठग लोगों को ठगने के नित नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगी का एक और कारनामा सामने आया है। पंजाब की पटियाला पुलिस ने दिल्ली के पूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में आयोजित : डीसी जतिन लाल बोले..जीवन है अनमोल, ना करें सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना

रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र ऊना और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।...
article-image
पंजाब

अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों को केवल ढिल्लों ने किया खारिज…. पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी BJP

रूपनगर :  भाजपा प्रदेश विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं। रूपनगर में सोमवार को भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंगल गैस लीक मामले में जाने कब क्या हुया : 27 से अधिक बच्चों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेजा घर, एक बच्चे को पीजीआई रैफर किया था वह भी ठीक हो कर घर वापिस

कैबनिट मंत्री हरजोत बैंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा और प्रशासन को किस फैक्टरी की गैस और कौन सी गैस लीक हुई.. पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश कैबनिट...
Translate »
error: Content is protected !!