कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग : कफन तैयार रखो….सोशल मीडिया पोस्ट में मिली धमकी

by
कनाडा एक बार फिर से पंजाबी सिंगर के बंगले पर फायरिंग की घटना सामने आई है. फायरिंग की यह घटना पंजाब सिंगर प्रेम ढिल्लो के बंगले की है. सुरक्षा एजेंसियों ने भी फायरिंग की घटना को सही बताया है।
फायरिंग का शक जयपाल भुल्लर गैंग पर किया जा रहा है क्योंकि घटना की जिम्मेदारी जेंटा खरड़ ने ली है जो कि जयपाल गैंग से जुड़ा है. जेंटा खरड़ इस समय ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है और उसकी गिनती खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला के करीबी के रूप में होती है.
बताया जा रहा है कि फायरिंग की यह घटना कल यानी सोमवार की है. सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में घटना की जानकारी ली गई है. पोस्ट के मुताबिक म्यूजिक इंडस्ट्री के दबदबे को लेकर भी कुछ बातें कही गई हैं. पंजाबी में लिखे गए वायरल पोस्ट में मूसेवाला, जग्गू भगवानपुरिया के नाम का भी जिक्र है. घटना के बाद से कनाडा में रह रहे बाकी पंजाबी सिंगर में भी भय का माहौल बना हुआ है.
वायरल पोस्ट में क्या कहा गया?
पंजाब में किए गए पोस्ट का अगर हिंदी ट्रांसलेशन करें तो इसमें कहा गया है, मैंने कई बार इसे टालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सबसे पहले वह सिद्धू के साथ आगे गए. उनके साथ हस्ताक्षर किए, फिर उन्होंने जग्गू भगवानपुरिया के साथ सिद्धू को धमकी देकर उनका कॉन्ट्रैंक्ट तोड़ दिया और उनके नुकसान पर उंगली उठाई. इसमें सिद्धू की मौत का मजाक उड़ा गया है और उनकी सहानुभूति के लिए एक गाना बनाया गया है.
‘सिद्धू को अपना पिता मानते थे’
पोस्ट में आगे कहा गया है कि वह सिद्धू को अपना पिता मानते थे, लेकिन पिता की मौत के बाद वह उनके साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने लगे. यह अभी भी नहीं टिक पाया है. अब उन्होंने हमारे विरोधी (केवी ढिल्लो) को गाना दे दिया. मुझे पीठ में छुरा घोंपने की आदत नहीं है. मैंने तुम्हें डराने के लिए ऐसा किया है. ये तो बस तुम्हें आखिरी चेतावनी है. अगर तुम अब भी नहीं सुधरे तो तुम जहां भी भागोगे तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा सकता है. तुम कनाडा चले जाओ या फिर कहीं और, हमारी मौसी के साथ चले जाओ, मैं तुम्हें मार कर दिखा दूंगा. उसने तुम्हारे जैसे सांप को अपने पास रख लिया है फिर उसे किसी शत्रु की क्या आवश्यकता थी. केवी डू के साथ शेष ग्रुप के लिए अंतिम चेतावनी का प्रयोग करें, लेकिन अपने ‘कफन’ को तैयार रखें.
सितंबर में एपी ढिल्लों के घर पर हुई थी फायरिंग
इससे पहले पिछले साल सितंबर के महीने में भी कनाडा में रह रहे पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की घटना देखने को मिली थी. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया था. सिंगर का घर कनाडा के वैंकूवर विक्टोरिया आइलैंड में था. घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने ली थी. हालांकि, उस समय कनाडा की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद : बठिंडा में गैंगस्टर का साथी हथियार समेत गिरफ्तार

चंडीगढ़ l पंजाब पुलिस को सीमा पार नशा और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ दो बड़ी कामयाबी मिली हैं। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने फिरोजपुर से 30.672 किलो हेरोइन बरामद कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

नीरज कुमार और संजीव कुमार नशा तस्करों की 61 लाख रुपये की अचल संपत्ति और 2 लाख रुपये की चल संपत्ति की गई फ्रीज : डीएसपी जसप्रीत सिंह

अब तक गढ़शंकर सब-डिवीजन से 52 युवकों को अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जा चुका : डीएसपी जसप्रीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर के गांव हवेली रोड निवासी 2 नशा तस्कर भाइयों...
article-image
पंजाब

पावरकाॅम की पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों संबंधी की बैठक

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब स्टेट पावर एंड ट्रांसमिशन डिवीजन गढ़शंकर की बैठक मंडल कार्यालय गढ़शंकर में की गई। बैठक दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते हुए दोष लगाया कि देश के मारू नीतियों...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवा बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत

मानसा: पंजाब के मानसा शहर से एक दुखद समाचार सामने आया है। नशे के कारण एक और परिवार का चिराग बुझ गया है। 20 वर्षीय नवदीप सिंह, जो एक प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी था, नशे...
Translate »
error: Content is protected !!