कनाडा स्टडी वीजा के लिए अब दिखाना होगा 17 लाख का बैंक बैलेंस

by

1 सितंबर से लागू नए नियम, ट्यूशन फीस और यात्रा खर्च के अलावा दिखानी होगी रकम

चंडीगढ़। कनाडा में स्टडी वीजा पर जाने वाले पंजाबियों समेत अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वित्तीय जरूरत बढ़ गई है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) के नए नियमों के तहत 1 सितंबर 2026 से आवेदन करने वाले अकेले छात्र को रहने-खाने के खर्च के लिए कम से कम 23,448 कनाडाई डॉलर, यानी करीब 17 लाख रुपये, का फंड दिखाना होगा।

यह राशि ट्यूशन फीस और कनाडा आने-जाने के यात्रा खर्च से अलग होगी। 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर चुके छात्रों पर नई वित्तीय सीमा लागू नहीं होगी।

परिवार साथ हो तो फंड और बढ़ेगा। दो लोगों के लिए 29,185 CAD, तीन के लिए 35,880 CAD और चार सदस्यों के लिए 43,562 CAD का लिविंग एक्सपेंस फंड दिखाना होगा। प्रत्येक अतिरिक्त सदस्य के लिए 6,315 CAD अतिरिक्त फंड जरूरी होगा। ये नियम क्यूबेक को छोड़कर कनाडा के अन्य हिस्सों में लागू हैं।

IRCC के अनुसार, वित्तीय सीमा बढ़ाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों की बढ़ती जीवन-यापन लागत को ध्यान में रखना है। आवेदन के समय छात्रों को पहले साल की ट्यूशन फीस, निर्धारित लिविंग एक्सपेंस और यात्रा खर्च के लिए पर्याप्त वित्तीय साधन साबित करने होंगे।

गौरतलब है कि कनाडा में पंजाबी मूल की बड़ी आबादी रहती है, इसलिए नए नियमों का पंजाब से स्टडी वीजा पर जाने वाले छात्रों पर सी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से धालीवाल ने की मुलाकात : बल्लड़वाल तक रेलवे लाइन के विस्तार समेत दो मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला-बल्लढ़वाल सीमा क्षेत्र को श्री अमृतसर साहिब से रेल मार्ग द्वारा पूरे भारत से जोड़ने का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय रेल...
article-image
पंजाब

दुष्कर्म शिकायत में नाम आने पर एसजीपीसी ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित

श्री अकाल तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के ड्राइवर मोहन सिंह के नाम शिकायत में शामिल; फ्लाइंग विभाग करेगा जांच अमृतसर। बहरीन की एक महिला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी हादसे के घायलों का DC जतिन लाल ने जाना कुशलक्षेम : मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने दिए 25-25 हजार,घायलों को 10-10 हजार

ऊना, 25 मार्च :  उपायुक्त जतिन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सभी...
Translate »
error: Content is protected !!