DAV कॉलेज में गाने की शूटिंग पर विवाद : हथियारों के प्रदर्शन का आरोप, सिंगर निज्जर पर FIR

by

जालंधर । DAV कॉलेज परिसर में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर उर्फ निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि शूटिंग के दौरान गन कल्चर को बढ़ावा देते हुए हथियार लहराए गए। मामले में पुलिस ने निज्जर और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है।

केमिस्ट्री प्रोफेसर मनदीप सिंह ने इस संबंध में पंजाब सरकार, उच्च शिक्षा विभाग, GNDU, DAV प्रबंधन समिति और जिला प्रशासन को शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान में हथियारों के प्रदर्शन वाली शूटिंग छात्रों की सुरक्षा और शैक्षणिक माहौल से जुड़ा गंभीर मामला है।

प्रोफेसर ने शूटिंग की अनुमति, कॉलेज को मिले भुगतान, हथियारों की जांच और शूटिंग के दौरान पुलिस क्लीयरेंस सहित पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी करने और फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने की भी मांग की।

ADCP-1 मुख्तियार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना डिवीजन नंबर-1 में BNS की धाराओं 223 व 190 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25-30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

संगरूर : भवानीगढ़ के पास नदामपुर गांव में पुलिस द्वारा असलाह की बरामदगी के लिए लाए गए एक नामी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर...
article-image
पंजाब , समाचार

किसान मेले में CM मान की किसानों से अपील …..बोले- धरने की जगह सीधे मेरे पास आएं; AAP 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेगी

लुधियाना, 18 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) में दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसान संगठनों से धरने-प्रदर्शन के बजाय सीधे सरकार...
article-image
पंजाब

केंद्र से जीएसटी का बकाया 3670 करोड़ रुपए पंजाब को मिला : जीएसटी की राशि आने के बाद चीमा ने आबकारी और कराधान विभाग, पंजाब के फील्ड व मुख्य अधिकारियों की सराहना की

चंडीगढ़  : केंद्र सरकार की ओर से बकाया जीएसटी राशि को लेकर पंजाब सरकार को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब को केंद्र से बकाया 3670 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि मिल गई है। लंबे...
article-image
पंजाब

बहादुरी पुरस्कार के लिए 5 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकते हैं प्रार्थना पत्र

बाल पुरस्कार के लिए आवेदनकर्ताओं की उम्र 6 से 18 वर्ष और युवा पुरस्कार के लिए 18 से 24 वर्ष के बीच हो होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका...
Translate »
error: Content is protected !!