कबड्डी खिलाड़ी भजना की चिट्टे के कारण मौत : भजना की 9 वर्ष का बेटा और 8 वर्ष की बेटी है

by

मुक्तसर: मुक्तसर जिले के गांव खोखर के नौजवान कबड्डी खिलाड़ी हरभजन सिंह (भजना) (36) की चिट्टे के कारण मौत हो गई है। मृतक नौजवान हरभजन सिंह उर्फ भजना अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और विवाहित था। उसके 2 बच्चे भी थे।
हरभजन चिट्टे का आदी था और उसकी मौत चिट्टे के कारण ही हुई है। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह गांव के अपने साथियों के साथ घर से गया और उन्हें बाद में फोन आया कि हरभजन सिंह कोटकपूरा में गिरा पड़ा है। उसके मुंह से झाग निकल रही थी।
परिजनों के अनुसार, जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गांव में सरेआम चिट्टा बिकता है। बता दें कि खिलाड़ी हरभजन (भजना) कच्चा कर्मचारी था। उसका 9 वर्ष का बेटा और 8 वर्ष की बेटी है। पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं मां-बाप का कहना है कि हमारे बुढ़ापे का इकलौता सहारा चला गया। अब परिवार कैसे चलेगा? बच्चों को कौन पालेगा?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 हजार पन्नों के चालान के बाद मजीठिया से विजिलेंस टीम, दो घंटे तक की पूछताछ

चंडीगढ़ : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किए जाने के बाद भी पूछताछ जारी है। आज (सोमवार को) विजिलेंस ब्यूरो और पंजाब पुलिस की टीम न्यू नाभा जेल पहुंची।...
article-image
पंजाब

श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के जन्म दिवस पर समागम का आयोजन

 गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के 130 वें जन्म दिवस के अवसर पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक, राजनीतिक...
article-image
पंजाब

255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना गढ़शंकर एसएचओ जैपाल ने प्रैस नोट जारी कर बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!